तकनीकी खराबियों के चलते शहर में होती रहती है बिजली कटौती
Ayodhya News - अयोध्या में ट्रांसफार्मरों की खराबी और एबीसी की समस्याएं बढ़ रही हैं। एक फरवरी से लागू नई व्यवस्था से बिजली की आपूर्ति अव्यवस्थित हो गई है। उपभोक्ता शिकायतों के लिए दौड़ रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की अनुपलब्धता के कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। पार्षदों को भी समस्याओं के समाधान के लिए फोन करना पड़ रहा है।

अयोध्या, संवाददाता। ट्रांसफार्मरों की खराबी और एबीसी केवल खराब होने के मामले भी बढ़ रहे हैं। बिजली विभाग में वर्टिकल व्यवस्था एक फरवरी से लागू हो चुका है। लेकिन इस नयी व्यवस्था के चलते आपूर्ति व्यवस्था भी अव्यवस्थित हो गयी है। विद्युत उपकेन्द्रों पर शिकायत करने के लिए लोग दौड़ते रहते हैं, लेकिन जेई और जिम्मेदारी कर्मचारी मिलते ही नहीं है। एक जेई के पास तीन-तीन विद्युत उपकेन्द्रों की जिम्मेदारी सौंपे जाने से उपकेन्द्र से जुड़े उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर विभाग तक दौड़ लगाते रहते हैं। विभाग से जारी 1912 नम्बर पर शिकायतें बढ़ रही हैं। तकनीकी खराबी काफी बढ़ गई है।
शहर में सबसे अधिक शट डाउन सिविल लाइन के मोदहा, नियावां और चौक बिजली उपकेन्द्र पर लिये जाने से सबसे अधिक कटौती से प्रभावित यही तीनो क्षेत्र रहते हैं।बिजली कटौती की शिकायतों की अब कोई सीधी सुनवाई विद्युत उपकेन्द्रों पर नहीं होती है। बल्कि ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कर उन्हें 11केवी एलटी-एचटी और 33केवी लाइन के अधिकारियों को भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है। लेकिन लेकिन 1912 पर शिकायत करने के बाद भी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान समय से नहीं हो पा रहा है। विद्युत विभाग के कर्मचारी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल यह है कि सम्बन्धित वार्ड के पार्षदों को अपने क्षेत्र में आने वाली विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए फोन करना पड़ता है। उधर, इस भीषण गर्मी में विद्युत उपकरण और पोल भी दगा दे रहे हैं। आचार्य नरेन्द्रदेव वार्ड के पार्षद अनूप श्रीवास्तव के अनुसार क्षेत्र में कई खंभे जर्जर हैं, लेकिन उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। एक पैलेस के पास एक पोल खराब पड़ा है। एक पोल लोनियाना के पास झुका है। स्टेट बैंक कालोनी में दो जगह खंभे सड़ गए हैं। बछड़ा चौराहे पर दो पोल बेवजह खड़े हुए हैं। सड़क बनने के बाद भी यह पोल नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि समस्या यही है कि कोई सुनवाई नहीं है। पार्षदों के कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चौक और कैंट विद्युत उपकेन्द्र के जेई उनका फोन ही नहीं उठाते हैं।बिजली सम्बन्धी कोई भी हो शिकायत तो इन नम्बरों पर करें कॉलअयोध्या। बिजली उपभोक्ताओं को प्री पेड मीटर या अन्य कोई विद्युत सम्बन्धी समस्या आ रही है तो वह ऑनलाइन 1912 के अलावा हेल्पडेस्क नम्बरों पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए चार हेल्पडेस्क नम्बर जारी किये गए हैं। 33/11केवी विद्युत उपकेन्द्र अमानीगंज का हेल्पडेस्क नं. 9151913832, कौशलपुरी 9151913833, राम की पैड़ी 9151913834 और लालबाग का नं. 9151913835 है। इसके अलावा जेई देवकाली का मो.नं. 94151913813, अमानीगंज जेई 9451913814, साकेत 9451913815, सिविल लाइन जेई 9451913816, नाका दुर्गापुरी जेई 9451913817, राम की पैड़ी जेई 9451913818, निर्मोचन घाट जेई 9451913819, नियावां जेई 9451913820, मक्खापुर जेई 9451913821 पर कॉल करके अपनी समस्या और शिकायत का समाधान उपभोक्ता प्राप्त कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन