ayodhya road route diversion for 2 days from tomorrow अयोध्या रोड पर कल से 2 दिन रूट डायवर्जन, इन वाहनों की रहेगी नो-एंट्री, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अयोध्या रोड पर कल से 2 दिन रूट डायवर्जन, इन वाहनों की रहेगी नो-एंट्री

  • अयोध्या रोड पर कल से 2 दिन रूट डायवर्जन किया गया है। मौनी अमावस्या के अवसर पर 29 जनवरी (बुधवार) रात दो बजे से 30 जनवरी (गुरुवार) रात 11 बजे तक भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

Tue, 28 Jan 2025 07:25 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अयोध्या रोड पर कल से 2 दिन रूट डायवर्जन, इन वाहनों की रहेगी नो-एंट्री

मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के कारण भारी वाहनों की नो-इंट्री रहेगी। इस दौरान सीतापुर रोड, कानपुर रोड और हरदोई रोड की तरफ से आने वाले वाहन बदले रूट से चलेंगे। ट्रैफिक विभाग के मुताबिक मौनी अमावस्या के अवसर पर 29 जनवरी (बुधवार) रात दो बजे से 30 जनवरी (गुरुवार) रात 11 बजे तक भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार वसंत पंचमी स्नान के अवसर पर 03 फरवरी को रात 02 बजे से 04 फरवरी रात 11.00 बजे तक, माघी पूर्णिमा स्नान के अवसर पर 12 फरवरी को रात 02 बजे से 13 फरवरी को रात 11 बजे तक, महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को रात 02 बजे से 27 फरवरी रात 11 बजे तक यातायात व्यवस्था बनाये रखनें के लिए अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में कल मौनी अमावस्या पर सबसे बड़ा स्नान, एक घंटा पहले पहुंचेंगे अखाड़े

मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के कारण भारी वाहनों की नो-इंट्री रहेगी। इस दौरान सीतापुर रोड, कानपुर रोड और हरदोई रोड की तरफ से आने वाले वाहन बदले रूट से चलेंगे। ट्रैफिक विभाग के मुताबिक मौनी अमावस्या के अवसर पर 29 जनवरी (बुधवार) रात दो बजे से 30 जनवरी (गुरुवार) रात 11 बजे तक भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार वसंत पंचमी स्नान के अवसर पर 03 फरवरी को रात 02 बजे से 04 फरवरी रात 11.00 बजे तक, माघी पूर्णिमा स्नान के अवसर पर 12 फरवरी को रात 02 बजे से 13 फरवरी को रात 11 बजे तक, महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को रात 02 बजे से 27 फरवरी रात 11 बजे तक यातायात व्यवस्था बनाये रखनें के लिए अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा।

|#+|

- सीतापुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको संतकबीरनगर, बस्ती, अम्बेडकरनगर की ओर जाना है वह वाहन भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग कालेज चौराहा, टेढ़ीपुलिया चौराहा, कुर्सी रोड होते हुये बेहटा चौराहा, किसान पथ होते हुये सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

- कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनो का बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन जुनाबगंज मोड़ से शहीद पथ मोड़ से अहिमामऊ अण्डरपास चौराहा से दाहिने सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

- आगरा एक्सप्रेस-वे/हरदोई की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, संतकबीरनगर की ओर जाना है वह वाहन मोहान से किसानपथ होते हुए कबीरपुर तिराहा होते हुये,सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।