Ayodhya Ram Mandir Ram Darbar Pran Pratishtha 101 Acharyas will perform Puja, CM Yogi will be chief guest प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या राम मंदिर सज धज कर तैयार, 101 आचार्य कराएंगे पूजा, योगी होंगे चीफ गेस्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या राम मंदिर सज धज कर तैयार, 101 आचार्य कराएंगे पूजा, योगी होंगे चीफ गेस्ट

भव्य राममंदिर के प्रथम तल पर श्रीरामदरबार समेत अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए रामनगरी अयोध्या सज धज कर तैयार है। 101 आचार्य पूजा कराएंगे। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सीएम योगी चीफ गेस्ट होंगे।

Mon, 2 June 2025 01:01 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या राम मंदिर सज धज कर तैयार, 101 आचार्य कराएंगे पूजा, योगी होंगे चीफ गेस्ट

अयोध्या में पांच जून को श्रीरामजन्मभूमि पर बने भव्य राममंदिर के प्रथम तल पर श्रीरामदरबार समेत अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके अलावा शेषावतार समेत परकोटे के सात मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। अभिजित मुहूर्त और स्थिर लग्न में होने वाले इस आयोजन को अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से संपन्न कराएंगे। प्राण प्रतिष्ठा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे श्रीरामकथा पार्क पर बने हेलीपैड पर उतरने के बाद वह हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन पूजन करके सीधे राममंदिर पहुंचेंगे। फिलहाल सीएम के चार बजे शाम वापसी की जानकारी मिली है लेकिन एक दो अन्य कार्यक्रमों के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर यह समय बढ़ भी सकता है। उधर, रामनगरी में तीन जून से शुरू होने वाले अनुष्ठान के लिए सज धज कर तैयार है।

सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में रामदरबार में योगी आदित्यनाथ आरती व रामलला के दर्शन पूजन के बाद ही परिसर से बाहर आएंगे। इसके बाद सीएम श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मणिराम दास छावनी पहुचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर दूसरी प्राण प्रतिष्ठा में 8 मंदिर शामिल, दर्शन को लेकर ये अहम जानकारी

अयोध्या में पांच जून को श्रीरामजन्मभूमि पर बने भव्य राममंदिर के प्रथम तल पर श्रीरामदरबार समेत अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके अलावा शेषावतार समेत परकोटे के सात मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। अभिजित मुहूर्त और स्थिर लग्न में होने वाले इस आयोजन को अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से संपन्न कराएंगे। प्राण प्रतिष्ठा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे श्रीरामकथा पार्क पर बने हेलीपैड पर उतरने के बाद वह हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन पूजन करके सीधे राममंदिर पहुंचेंगे। फिलहाल सीएम के चार बजे शाम वापसी की जानकारी मिली है लेकिन एक दो अन्य कार्यक्रमों के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर यह समय बढ़ भी सकता है। उधर, राममंदिर परिसर में तीन जून से शुरू होने वाले अनुष्ठान के लिए परिसर सज धज कर तैयार है।

सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में रामदरबार में योगी आदित्यनाथ आरती व रामलला के दर्शन पूजन के बाद ही परिसर से बाहर आएंगे। इसके बाद सीएम श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मणिराम दास छावनी पहुचेंगे।

|#+|

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद सीएम अयोध्या में ही रामकथा पार्क में नगर निगम के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित है। रामकथा पार्क पर ही पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी सीएम पौधे लगाएंगे। इसके बाद महंत शशिकांत दास द्वारा आयोजित सरयू आरती में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम के कार्यक्रम स्थलों पर आयोजकों के साथ ही प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।