Atul Pradhan Ramjilal Suman to meert UP Meerut Murdered Dalit Woman Family protest at toll plaza कपसाड़ हत्याकांड: हंगामे और धरने के बाद टोल प्लाजा से वापस भेजे रामजीलाल सुमन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कपसाड़ हत्याकांड: हंगामे और धरने के बाद टोल प्लाजा से वापस भेजे रामजीलाल सुमन

मेरठ के कपसाड़ में दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण के बाद से हंगामा मचा हुआ है। इसी बीच पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को आज पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया। नेता टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Sat, 10 Jan 2026 01:06 PMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, मेरठ
share
कपसाड़ हत्याकांड: हंगामे और धरने के बाद टोल प्लाजा से वापस भेजे रामजीलाल सुमन

यूपी में ​मेरठ जिले के कपसाड़ गांव में हुई दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण के बाद शनिवार को सियासी पारा चढ़ गया है। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोक दिया गया, जिसके बाद वहां भारी हंगामा और धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने सपा सांसद राम जी लाल सुमन को काशी टोल प्लाजा से वापस लौटा दिया।

​सपा सांसद रामजी लाल सुमन और विधायक धरने पर बैठे

​समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामजीलाल सुमन के साथ विधायक अतुल प्रधान को जैसे ही पुलिस ने टोल पर रोका, वे अपने समर्थकों के साथ वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए। सपा नेताओं का आरोप है कि प्रशासन विपक्ष को पीड़ित परिवार का दर्द साझा करने से रोक रहा है। उनकी मांग है कि दोषियों को तत्काल फांसी की सजा दी जाए और परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कपसाड़ हत्याकांड: दिनभर हंगामा फिर देर शाम महिला का अंतिम संस्कार, बेटी की तलाश

​कांग्रेस का पुलिस को 30 मिनट का अल्टीमेटम

​वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल को भी पुलिस ने काशी टोल पर ही रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नरवाल ने कड़े तेवर दिखाते हुए पुलिस प्रशासन को आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, अगर आधे घंटे के भीतर पुलिस हमें साथ लेकर पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंचती, तो हम बैरिकेडिंग तोड़कर खुद कपसाड़ की ओर कूच करेंगे।

​सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​विपक्ष के इस कड़े रुख को देखते हुए टोल प्लाजा और कपसाड़ गांव के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और नेताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जिले की कानून-व्यवस्था न बिगड़े। फिलहाल टोल प्लाजा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।