दिल्ली की ओर जाने वाले ध्यान दें; इस जिले में लागू हुआ रूट डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। कांवड़ यात्रा को लेकर बुलंदशहर में 13 से लेकर 23 जुलाई तक रूट डायवर्ट रहेगा। प्रशासन से लोगों से अपील की है कि वह रूट डायवर्जन के अनुसार ही बाहर निकले और अपना सहयोग दें।

दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। कांवड़ यात्रा को लेकर बुलंदशहर में 13 से लेकर 23 जुलाई तक रूट डायवर्ट रहेगा। प्रशासन से लोगों से अपील की है कि वह रूट डायवर्जन के अनुसार ही बाहर निकले और अपना सहयोग दें। श्रावण की शिवरात्रि का पर्व 23 जुलाई को मनाया जाना प्रस्तावित है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं गाजियाबाद, दादरी ईस्टर्न पेरिफेरल से सिकंदराबाद से चौकी जोखाबाद-सिकंदराबाद (बुलंदशहर) से भूड़ चौराहा, शिकारपुर तिराहा, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, (गंगा बैराजपुल, नरौरा) -(चौकी गंगा बैराज थाना गुन्नौर) जनपद सम्भल होते हुये अमरोहा, मुरादाबाद की ओर जाएंगे। मेरठ, हापुड़ से रामपुर, सम्भल, मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन एनएच-24 से होते हुये डासना (गाजियाबाद), ईस्टर्न पेरिफेरल से (चौकी जोखाबाद)-सिकंदराबाद से भूड़ चौराहा, शिकारपुर तिराहा से शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, (गंगा बैराजपुल, नरौरा)-(चौकी गंगाबैराज थाना गुन्नौर जनपद सम्भल) बबराला होकर जायेंगे।
बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल की ओर से मेरठ जाने वाले भारी वाहन नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, शिकारपुर तिराहा बुलंदशहर, भूड़ चौराहा, सिकंदराबाद-(चौकी जोखाबाद) से गांव कोट ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुये डासना से छिजारसी से ततारपुर, टियाला मोड, किठौर होते हुये जायेंगे। अलीगढ़ की ओर से मेरठ जाने वाले भारी वाहन खुर्जा, सिकंदराबाद-(चौकी जोखाबाद) से- (चौकी जोखाबाद) से गांव कोट ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुये डासना से छिजारसी से ततारपुर, टियाला मोड़, किठौर होते हुये जायेगे। इसके अलावा बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन नरौरा, अतरौली, अलीगढ़ होकर दिल्ली जायेगे। साथ ही मुरादाबाद, सम्भल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहन गंवा (थाना रजपुरा), बबराला, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर होकर आयेंगे।
व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति में
बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों के वाया अतरौली वाले मार्ग पर व्यवधान उत्पन्न होने पर नरौरा, डिबाई, भीमपुर दौराहा, छतारी, जवां, अलीगढ़ होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा या नरौरा, डिबाई, भीमपुर दौराहा, छतारी दौराहा, पहासू, खुर्जा होते हुये दिल्ली भेजा जायेगा। भूड़ चौराहा बुलंदशहर से गुलावठी होकर मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर समस्त भारी वाहनों का पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। स्याना अड्डा बुलंदशहर से अनूपशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर समस्त भारी वाहनों का पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
छोटे और हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन
दिल्ली-गाजियाबाद से अमरोहा मुरादाबाद रामपुर की ओर जाने वाला यातायात: दिल्ली गाजियाबाद की तरफ से अमरोहा मुरादाबाद रामपुर बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहन (जौखाबाद) सिकंदराबाद, भूड़ चौराहा, बाईपास बुलंदशहर, शिकारपुर तिराहा, कस्बा शिकारपुर, डिवाई, नरौरा (गंगा बैराज पुल) गुन्नौर, बबराला होते हुये अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर की ओर जाएंगे।
मेरठ-हापुड़ से रामपुर सम्भल मुरादाबाद की ओर जाने वाला यातायात
मेरठ हापुड़ से रामपुर, सम्भल, मुरादाबाद की ओर जाने वाला यातायात सोना प्लाईओवर से एनएच-334 से दाहिनी लेन में आकर गुलावठी, मिट्ठेपुर, जैनपुर, भूड़ चौराहा, बाईपास बुलंदशहर, शिकारपुर तिराहा, कस्बा शिकारपुर, डिवाई, नरौरा होकर जाएंगे।
बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल की ओर से आने मेरठ, हापुड़ जाने वाला यातायात
बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल की ओर से आने हल्के वाहन मेरठ, हापुड़ को जाने वाला यातायात नरौरा, डिवाई, शिकारापुर, सलेमपुर, शिकापुर तिराहा, बाईपास, भूड़ चौराहा (एनएच-334 की बाई लेन) भूड़ चौराहा जैनपुर तिराहा मिठ्ठेपुर गुलावठी (एनएच-334) की बाई लेन से होता हुआ सोना प्लाईओवर ततारपुर टियाला से होकर जायेंगे।
अलीगढ़ की ओर से मेरठ, हापुड़ जाने वाला यातायात
अलीगढ़ की ओर से मेरठ हापुड़ की ओर जाने वाले हल्के बाहन (एनएच-34 बाई लाईन) से अरनियां, खुर्जा बाईपास, खुर्जा देहात, कोतवाली देहात बुलंदशहर, भूड़ चौराहा, जैनपुर तिराहा, मिठठेपुर (एनएच-334 की बाई लाईन) से गुलावठी से होते हुये सोनाफ्लाई ओवर, ततारपुर, टियाला होते हुये जायेंगे।
बरेली, मुरादाबाद, सम्भल से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
बरेली, मुरादाबाद, सम्भल से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी हल्के के वाहन नरौरा, अतरौली, अलीगढ़ होते हुए दिल्ली की ओर जायेंगे।
मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की तरफ से बुलंदशहर आने वाले हल्के वाहन : मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की तरफ से बुलंदशहर आने वाले हल्के वाहन गंवा (रजपुरा) बबराला सम्भल, नरौरा, डिबाई, शिकापुर, शिकारपुर तिराहा से होकर बुलंदशहर आ सकेंगे।




साइन इन