Attempted human sacrifice Aligarh young man found bound and unconscious dilapidated house vermilion smeared on clothes यूपी में नरबलि की कोशिश, खंडहर मकान में बेहोशी की हालत में बंधा मिला युवक, कपड़ों पर लगा था सिंदूर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में नरबलि की कोशिश, खंडहर मकान में बेहोशी की हालत में बंधा मिला युवक, कपड़ों पर लगा था सिंदूर

अलीगढ़ में खंडहरनुमा मकान से एक युवक को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है। युवक के कपड़ों पर सिंदूर लगा था। पास में तंत्रमंत्र का सामान भी मिला है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sun, 7 June 2026 03:03 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
यूपी में नरबलि की कोशिश, खंडहर मकान में बेहोशी की हालत में बंधा मिला युवक, कपड़ों पर लगा था सिंदूर

Aligarh news: यूपी के अलीगढ़ में युवक की नरबलि की कोशिश की गई। खंडहरनुमा मकान के अंदर से युवक को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है। युवक के हाथ-पैर बंधे थे। उसके पूरे कपड़ों पर सिंदूर लगा था। जिस जगह से युवक को बरामद किया गया है वहीं पास मंत्र-मंत्र का सामान भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कस्बा अकराबाद के मोहल्ला पिलखना निवासी शिवकुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र पप्पू जाटव रविवार सुबह अपने घर के सामने स्थित एक खाली खंडहरनुमा मकान में बेहोशी की हालत में मिला। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे तथा उसके शरीर और कपड़ों पर सिंदूर लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। मौके पर जिस तरह का सामान मिला है, उससे तंत्रमंत्र की आशंका जताई जा रही हे। परिजनों के मुताबिक युवक शनिवार देर रात करीब तीन बजे शौच के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह वह उक्त हालत में मिला। अकराबाद पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी अकराबाद भेजा गया है। युवक फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

युवक के पास रखा था नारियल, नींबू और कलावा

जिस खंडहरनुमा मकान से युवक को बेहोशी की बरामद किया गया है। वहां तंत्रमंत्र की तैयारी चल रही थी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से रस्सी के टुकड़े, नारियल, नींबू, कलावा तथा सब्जी काटने वाला चाकू सहित तंत्र-मंत्र संबंधी सामग्री बरामद हुई है। मौके से बरामद तंत्रमंत्र का सामान सीधे नरबलि की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी बनहोनी टल गई।

शौच के लिए निकला फिर वापस नहीं लौटा था युवक

घर वालों ने पुलिस को बताया कि बेटा देर रात शौच के लिए घर से निकला, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक उसकी खोजबीन की। सुबह होने के बाद भी जब वह घर नहीं आया तो घर वालों को चिंता होने लगी। ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। किसी की नजर घर के सामने खाली पड़े खंडहरनुमा मकान पर पड़ी। अंदर जाकर देखा तो सभी हैरान रह गए। कमरे का नजारा देखकर रोंगहटे खड़े हो गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।