arrested for luring teenage girls into prostitution used to run network by posing as event planner किशोरियों को झांसा दे देह व्यापार में धकेलने वाली गिरफ्तार, इवेंट प्लानर बनकर चलाती थी नेटवर्क, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

किशोरियों को झांसा दे देह व्यापार में धकेलने वाली गिरफ्तार, इवेंट प्लानर बनकर चलाती थी नेटवर्क

  • इवेंट प्लानर बनकर नाबालिग लड़कियों को फंसाकर वह हुक्का बार के संचालक अनिरुद्ध ओझा से मिलवाती थी। वह नौकरी के जाल में फंसाकर लड़कियों को देहव्यापार में ढकेल देता था। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी के बयान में नंदनी का नाम आया था।

Wed, 26 Feb 2025 11:17 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, वरिष्‍ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
किशोरियों को झांसा दे देह व्यापार में धकेलने वाली गिरफ्तार, इवेंट प्लानर बनकर चलाती थी नेटवर्क

यूपी के गोरखपुर में हुक्का बार के जरिए देह व्यापार के धंधे में लड़कियों को धकेलने वाली देवरिया की नंदनी को रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इवेंट प्लानर बनकर लड़कियों को फंसाकर वह हुक्का बार के संचालक अनिरुद्ध ओझा से मिलवाती थी। वह नौकरी के जाल में फंसाकर लड़कियों को देहव्यापार में ढकेल देता था। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी के बयान में नंदनी का नाम आया था। पुलिस के शिकंजे में फंसने के बाद रेशमा खान ने भी नंदनी का नाम बताया था। तब से पुलिस को उसकी तलाशा थी।

शाहपुर स्थित जेनिस बॉटल हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई रामगढ़ताल क्षेत्र की किशोरी का बयान पुलिस ने लिया था। इसमे 22 वर्षीय नंदनी का भी नाम सामने आया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नंदनी देवरिया की रहने वाली है और वह आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने साथ लेकर आती थी। वह खुद को इवेंट प्लानर बताती थी। इस वजह से लड़कियों को आसानी से विश्वास हो जाता था। वह लड़कियों को फंसाकर शाहपुर के हुक्का बार में ले आती थी। यहां पर कई लड़कियों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर उनके साथ दुष्कर्म भी किया जाता और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए देह व्यापार का धंधा कराया जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सुबह-सुबह एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्रोई गैंग का बदमाश जितेंद्र मारा गया

गैंगरेप केस में हुक्का बार में छापा पड़ा तो भाग गई थी नंदनी

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शाहपुर में चलने वाले जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में 10 जनवरी को छापा मारा था। तब वहां पर हुक्का बार चलते हुए मिला था। उस समय देवरिया की नंदनी शाहपुर में ही किराए पर रह रही थी। छापा पड़ते ही वह भाग गई। पुलिस टीम उसे तलाशते हुए देवरिया भी गई थी लेकिन वह वहां भी नहीं मिली थी। देवरिया के एक कॉलेज की कई लड़कियों को गोरखपुर लाकर उन्हें फंसाने में भी उसका ही नाम आ रहा है।

नौ को पकड़ी गई थीं रेशमा-मुस्कान

रामगढ़ताल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराने और उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने की आरोपी चिलुआताल के फतेहपुर डिहवा की रेशमा खान , खोराबार के कुस्मही बाजार ढोढ़रा पासी टोला की मुस्कान और शिवपुर सहबाजगंज पादरी बाजार संगम चौराहा का श्रेय शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के 12 वें दिन मायके लौटी विवाहिता, प्रेमी संग पेड़ से लटकती लाश मिली

ये थी पूरी घटना, जिसकी जांच में देह व्यापार की बात सामने आई

शाहपुर स्थित जेनिस बॉटल हुक्का बार में तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। तीनों किशोरियों ने केस दर्ज कराया। जांच शुरू हुई तो देह व्यापार का मामला भी सामने आया। पहला केस रामगढ़ताल इलाके की किशोरी ने दो जनवरी को रामगढ़ताल थाने में दर्ज कराया। इसके बाद कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी को और देवरिया की किशोरी ने शाहपुर थाने में 13 जनवरी को केस दर्ज कराया था।

क्‍या बोली पुलिस

एसपी सिटी अभिनव त्‍यागी ने बताया कि देह व्यापार प्रकरण की जांच चल रही है। इसमें नंदनी नामक युवती का नाम सामने आया था। पता चला था कि वह लड़कियों को हुक्का बार ले जाती थी वहां से गलत धंधे में ढकेला जाता था। नंदनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।