Another Update on UP Panchayat Elections Preparations Underway to Extend Tenure gram pradan यूपी पंचायत चुनाव को लेकर एक और अपडेट, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की तैयारी, मिलेगी ये जिम्मेदारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर एक और अपडेट, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की तैयारी, मिलेगी ये जिम्मेदारी

यूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पंचायत चुनाव को लेकर एक और अपडेट आ गया है। अब यूपी में प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

Fri, 24 April 2026 07:46 PMDinesh Rathour लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर एक और अपडेट, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की तैयारी, मिलेगी ये जिम्मेदारी

UP Panchayat Chunav: यूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पंचायत चुनाव को लेकर एक और अपडेट आ गया है। अब यूपी में प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 26 मई को पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। अभी तक ‘समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग’ नहीं बना है और मतदाता सूची भी तैयार नहीं हो पाई है। यही नहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर न्यायालय में भी मामला विचाराधीन है।

पंचायती राज विभाग के एक्ट में दो व्यवस्थाएं हैं। पहली ग्राम पंचायतों का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रशासक बैठाया जाता है। एडीओ (पंचायत) को प्रशासक बनाकर चुनाव न होने तक कार्य चलाया जाता है। अभी तक तो हर बार प्रशासक ही बैठाए गए हैं। वहीं दूसरी व्यवस्था यह है कि प्रशासक समिति को ग्राम पंचायत चलाने का अधिकार दिया जाए। जिसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाता है। जनप्रतिनिधि के तौर पर ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य इसमें शामिल होते हैं। ऐसे में पहली बार प्रशासक समिति को ग्राम पंचायत चलाने का जिम्मा दिया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस को मिलेंगी 986 नई लेडी सिंघम, CM योगी लेंगे दीक्षांत परेड की सलामी

ग्राम प्रधान हो सकती है प्रशासक समिति का अध्यक्ष

प्रशासक समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान हो सकता है। ऐसे में चुनाव न होने तक ग्राम प्रधान को ही ग्राम पंचायत चलाने का जिम्मा मिल सकता है। चुनाव न होने तक कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल अब 26 मई से पूर्व पंचायती राज विभाग को इन दोनों ही व्यवस्थाओं में से कोई एक व्यवस्था चुननी होगी। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि पंचायती राज एक्ट के अनुसार ही आगे कोई भी कार्यवाही बढ़ेगी। प्रशासक या प्रशासक समिति किसे जिम्मा सौंपा जाए, इस पर मंथन किया जा रहा है। क्योंकि पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर न्यायालय में भी मामला विचाराधीन है। ऐसे में वहां से भी कोई मार्गदर्शन मिलेगा। ग्राम प्रधान भी कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सभी पहलुओं को देखते हुए जो भी जनहित मे निर्णय होगा वह किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'लैब टू लैंड’ से बदली खेती, किसानों की आय बढ़ी; कृषि सम्मेलन में बोले योगी
ये भी पढ़ें:यूपी में में गन्ना किसानों की फसल का होगा जीपीएस सर्वे, विभाग ने शुरू की तैयारी

वोटर लिस्ट की अंतिम प्रकाशन की तारीख बढ़ी

यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की तारीख बढ़ गई है। अब ये लिस्ट 22 अप्रैल तक जारी होगी। इसस साफ हो गया है कि पंचायत चुनाव इस बार टाले जा सकते हैं। इस खबर से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को तगड़ा झटका लगेगा। 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों की मैपिंग, वार्डों का क्रमांकन और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसके पहले 15 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन होना था। कागजी कार्रवाई पूरा न होने की वजह से समयावधि बढ़ाई गई है। मालूम हो कि 23 दिसंबर 2025 में आयोग ने पुनरीक्षण की अनंतिम सूची जारी की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।