Another fake teacher arrested in Shravasti UP got job on fake documents यूपी में एक और फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, फेक डॉक्यूमेंट पर पाई थी नौकरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एक और फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, फेक डॉक्यूमेंट पर पाई थी नौकरी

यूपी में एक और फर्जी शिक्षक गिरफ्तार किया गया है। श्रावस्ती जिले में फेक डॉक्यूमेंट के सहारे नौकरी पाने वाला शिक्षा बर्खास्त होने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Wed, 4 June 2025 06:33 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में एक और फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, फेक डॉक्यूमेंट पर पाई थी नौकरी

यूपी में एक और फर्जी शिक्षक गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रावस्ती जिले में फेक डॉक्यूमेंट के सहारे शिक्षक की नौकरी करने वाले आरोपी को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शिक्षक भर्ती में बस्ती जिले के ग्राम थान्हा खास निवासी संजय कुमार श्रीवास्तव पुत्र राम रघुवीर श्रीवास्तव ने कूटरचित दस्तावेज के सहारे शिक्षक की नौकरी प्राप्त कर ली थी। उसकी नियुक्ति श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अहिरन देवरा में सहायक शिक्षक के पद पर हुई थी।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि शिक्षक के दस्तावेज फर्जी हैं। इस पर शिक्षा विभाग ऐक्शन में आ गया। कुछ महीने पहले बीएसए अजय कुमार की ओर से फर्जी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया था। इसके साथ ही एबीएसए की ओर से आरोपी शिक्ष्रक के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी संजय फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एक और फर्जी शिक्षक पर FIR, सत्यापन में खुला खेल, फेक निकले डॉक्यूमेंट

मंगलवार को हरदत्त नगर गिरंट के थानाध्यक्ष सौरभ सिंह को मुखबिर से सूचना मिली है। सूचना के बाद पुलिस टीम एक्टिव हो गई। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस सफलता मिल गई। आरोपी को दोदीगांव तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ ही उपनिरीक्षक राज किशोर वर्मा, आरक्षी अजय प्रजापति और विवेक सिंह शामिल रहे। आरोपी फर्जी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।