Another encounter UP police arrested man carrying reward 10000 his accomplice was also caught यूपी में फिर हॉफ एनकाउंटर, पुलिस ने 10 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में फिर हॉफ एनकाउंटर, पुलिस ने 10 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दस हजार रुपये का इनामी गोतस्कर शमशेर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पैर में गोली मारकर गोतस्कर को घायल कर दिया। घायल अपराधी को पुलिस ने पकड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में भर्ती कराया है।

Thu, 13 Nov 2025 03:31 PMDinesh Rathour अम्बेडकरनगर
share
यूपी में फिर हॉफ एनकाउंटर, पुलिस ने 10 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया

यूपी के अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दस हजार रुपये का इनामी गोतस्कर शमशेर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पैर में गोली मारकर गोतस्कर को घायल कर दिया। घायल अपराधी को पुलिस ने पकड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में भर्ती कराया है, जबकि उसके एक अन्य साथी हर्षित चौबे को भी पुलिस ने मौके से घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

एडिशनल एसपी श्याम देव ने बताया कि बुधवार रात पुलिस मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम झारखंडी बाबा तिराहे पर पहुंची तो वहां मौजूद अभियुक्त पुलिस को देख कर भागने लगे खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनामी गोतस्कर शमशेर अली पुत्र जान मोहम्मद उर्फ सन्नू उर्फ शान मोहम्मद निवासी ग्राम मझगवांथाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर गोली लगने से घायल हो गया। मौके से अभियुक्त का एक साथी हर्षित चौबे पुत्र शिवप्रताप निवासी कैमासपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अपराधी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उस की स्थिति सामान्य है।

एसओ मालीपुर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक अदद तमंचा और एक कारतूस, एक खोखा व एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।घायल अपराधी और उसके साथी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा गया है।

पुलिस को थी निरंतर तलाश

पुलिस के अनुसार, शमशेर लंबे समय से गोतस्करी समेत अन्य गंभीर अपराध के मामलों में वांछित चल रहा था और उसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। मफरूर अपराधी पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस को बडी सफलता मिली है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य,एसओजी प्रभारी विनोद यादव,सर्विलांस प्रभारी प्रभाकांत तिवारी समेत अन्य एसओजी,सर्विलांस व पुलिस के जवान शामिल रहे।

शमशेर का है लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस मुठभेड़ में पुलिस गिरफ्त में आया शमशीर का थाना मालीपुर व पड़ोसी जनपद थाना अखंड नगर में लंबा आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त के विरुद्ध मालीपुर में गोवध, पशु क्रूरता, लोक संपत्ति निवारण अधिनियम समेत अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है जब कि अखण्डनगर में भी गोवध व पशुक्रूरता का मुकदमा दर्ज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एग्जिट पोल के नतीजे होंगे धराशाई, तेजस्वी की बनेगी सरकार, बरेली में बोले अखिलेश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।