Anil Rajbhar said Akhilesh Yadav is firing a gun by keeping it on Ramji Lal Suman shoulder रामजी लाल सुमन के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे सपा मुखिया, योगी के मंत्री ने अखिलेश को घेरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रामजी लाल सुमन के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे सपा मुखिया, योगी के मंत्री ने अखिलेश को घेरा

योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया सुमन के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं। सुमन पर एक योजना के तहत दबाव डालकर प्रायोजित तरीके से जबरदस्ती बयान दिलाया।

Sun, 13 April 2025 07:35 PMPawan Kumar Sharma भाषा, बलिया
share
रामजी लाल सुमन के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे सपा मुखिया, योगी के मंत्री ने अखिलेश को घेरा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना के हंगामे के बीच अब उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सुमन के कंधे पर रखकर बंदूक चलाने का आरोप लगाया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को बलिया के बेल्थरा रोड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में पहुंचे। यहां संबोधित करते हुए आरोप लगाया, "सपा बहुत खतरनाक खेल खेल रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दलित सांसद रामजीलाल सुमन के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रहे हैं। उन्होंने सुमन पर एक योजना के तहत दबाव डालकर प्रायोजित तरीके से जबरदस्ती संसद में बयान दिलाया। सपा एक दलित के बेटे को आगे करके एक योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने का प्रयास कर रही है।"

यूपी मंत्री ने कहा, "यह सारा काम सत्ता गंवाने की छटपटाहट में किया जा रहा है। वे सत्ता पाने के लिए कुछ भी करने वाले लोग हैं। लेकिन समाज को बांटने का यह कुत्सित प्रयास उत्तर प्रदेश की जनता सफल नहीं होने देगी।" उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव वाकई पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) के हितैषी हैं तो अभी यह घोषणा करें कि जब कभी उनकी सरकार बनेगी तो कोई दलित या अन्य पिछड़ा वर्ग का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सत्ता के संरक्षण में पनप रहे हत्यारे,प्रयागराज में दलित की हत्या पर भड़के अखिलेश
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती पर चमत्कार, खुदाई के दौरान जमीन से निकली प्राचीन हनुमान मूर्ति
ये भी पढ़ें:कत्ल की जब उसने दी धमकी मुझे...शायराना अंदाज़ में बोले सपा सांसद रामजी लाल सुमन

राहुल गांधी को प्रस्तावना की कोई जानकारी नहीं

श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता गांधी को संविधान की प्रस्तावना तक की जानकारी नहीं है और संविधान का सबसे ज्यादा अपमान और आरक्षण का सबसे ज्यादा विरोध कांग्रेस और सपा ने ही किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।