लकड़ी बीनने गई बुजुर्ग महिला को सांड़ ने पटककर मार डाला, दो घंटे तक शव बैठा रहा
बदायूं में दर्दनाक घटना हो गई। जंगल में लकड़ी बनने गई बुजुर्ग महिला को एक सांड़ ने उठाकर पट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भी सांड़ वहां से हटा नहीं। सांड़ दो घंटे तक बुजुर्ग महिला के शव पर बैठा रहा।

यूपी के बदायूं में दर्दनाक घटना हो गई। जंगल में लकड़ी बनने गई बुजुर्ग महिला को एक सांड़ ने उठाकर पट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भी सांड़ वहां से हटा नहीं। सांड़ दो घंटे तक बुजुर्ग महिला के शव पर बैठा रहा। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। बमुश्किल सांड़ को भगाया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
घटना उसावां थाना क्षेत्र के गूरा बरेला गांव की है। 70 वर्षीय प्रेमा देवी उसावा थाना क्षेत्र गुरा की रहने वाली थी। वह रविवार को जंगल में लकड़ी मिलने गई थी। वहीं छुट्टा आवारा सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग महिला जब तक भागती सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद भी सांड़ वहां से नहीं भागा। करीब दो घंटे तक सांड़ बुजुर्ग महिला के शव पर बैठा रहा। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह प्रधान के साथ लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। सांड़ जब नहीं भागा तो प्रधान ने ट्रैक्टर की मदद से सांड़ को खदेड़ा।
इसके बाद शव को जंगल से निकाल कर गूरा बाईपास रोड पर लाकर रख दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उनके साथ सीवीबी दो समदर्शी सरोज भी घटनास्थल पर पहुंचे। समदर्शी सरोज ने पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें सांड को मौके से पकड़ने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।




साइन इन