an 11 year old girl imprisoned and gang raped for three days and three nights accused left her outside village 11 साल की लड़की को घर में कैद कर 3 दिन-3 रात किया गैंगरेप, गांव के बाहर छोड़कर भागे दरिंदे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

11 साल की लड़की को घर में कैद कर 3 दिन-3 रात किया गैंगरेप, गांव के बाहर छोड़कर भागे दरिंदे

11 साल की लड़की की मां का कहना है कि उनकी बेटी शाम को शौच करने गई थी। इसी दौरान दो युवक उसके मुंह में कपड़ा बांधकर अपने घर उठा ले गए। लड़की की मां का कहना है कि जब लड़की घर पर नहीं पहुंची तो छानबीन की तो उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन पुलिस चौकी कुर्थिया गई और दरखास्त दी।

Sun, 21 Dec 2025 04:02 PMAjay Singh संवाददाता, सिद्धार्थनगर
share
11 साल की लड़की को घर में कैद कर 3 दिन-3 रात किया गैंगरेप, गांव के बाहर छोड़कर भागे दरिंदे

यूपी के सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीय किशोरी को दो दरिंदे उठा ले गए। अपने घर में बंधक बनाकर दोनों युवकों ने लगातार तीन दिन और तीन रात उसके साथ गैंगरेप किया। दुष्कर्म करने के बाद लड़की के गांव के सिवान में लाकर फेंक दिया। पुलिस तहरीर मिलने के बाद केस नहीं दर्ज कर रही है। महिला ने अब डीएम से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना खेसरहा के गांव निवासी एक महिला ने डीएम को बांसी तहसील दिवस में शनिवार को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी 11 वर्षीय लड़की जो 24 नवंबर 2025 शाम 7:00 बजे गांव के उत्तर दिशा में शौच करने गई थी। दो युवक उसके मुंह में कपड़ा बांधकर अपने घर उठा ले गए। लड़की की मां का कहना है कि जब लड़की घर पर नहीं पहुंची तो छानबीन की तो उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन पुलिस चौकी कुर्थिया गई और दरखास्त दी। तीन दिन बाद दोनों युवकों में उसकी लड़की को 27 नवंबर 2025 को गांव के सिवान में लाकर छोड़ दिया। लड़की घर पर आई और पूरे घटना की जानकारी दी।

लड़की ने बताया कि दोनों युवक अपने माता-पिता के घर तीन दिन और तीन रात रखे थे। उनके माता-पिता को यह पता था। लड़की ने बताया कि दोनों युवकों ने तीन दिन, तीन रात उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शिकायती पत्र में कहा है कि इस घटना की सूचना लड़की को लेकर खेसरहा थाना प्राथमिकी दर्ज कराने गए थे। इस दौरान मेरे ऊपर थाना प्रभारी खेसरहा व चौकी इंचार्ज कुर्थिया आरोपियों पर कार्रवाई के बजाए शादी करने एवं मामले को सुलह सपाटा करने का दबाव बनाने लगे। धमकी दिए कि तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिख देंगे। 11 दिसंबर तक थाने और चौकी पर दौड़ाया गया।

डीएम को दिए पत्र में महिला ने कहा कि उसने इस मामले को लेकर एसपी कार्यालय, महिला थाना व खेसरहा थाना पर प्रार्थना पत्र दिया परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थाना प्रभारी खेसरहा अनूप कुमार मिश्र का कहना है कि घटना के पहले ही दिन महिला मुकदमा लिखाने से पीछे हट गई। जब उनसे कहा गया लड़की को थाने लेकर आइए बयान लिया जाए तो लड़की को थाने पर नहीं ला रही हैं। पुलिस पर झूठा आरोप लगा रही है। रविवार को लड़की को थाने पर लाने के लिए उन्होंने कहा है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

क्या बोली पुलिस

सीओ बांसी राहिणी यादव ने कहा कि जानकारी में मामला आते ही थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करें। पीड़िता को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के किसानों को योगी ने दी बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ इतने प्रतिशत ब्याज पर लोन
ये भी पढ़ें:सड़क किनारे न खड़े हों बस-रिक्शा या टेंपो, हादसों पर लगाम को योगी का सख्त आदेश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।