आंधी से नौगावां सादात में रातभर गुल रही बिजली
Amroha News - अमरोहा। शुक्रवार शाम बारिश की बौछार संग आई भयंकर आंधी की वजह से नौगावां सादात

शुक्रवार शाम बारिश की बौछार संग आई भयंकर आंधी की वजह से नौगावां सादात कस्बा समेत क्षेत्र के 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। लोग रातभर अंधेरे में रहे भीषण गर्मी के बीच आपूर्ति चालू कराने को लेकर लोग बिजलीघर को फोन करते रहे। लेकिन बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी-अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की कॉल रिसीव नहीं की। इससे झल्लाकर कस्बे के लोग सभासद खुर्रम व इमरान को साथ लेकर रात में ही बिजलीघर पहुंच गए। जाकर देखा तो बिजलीघर में तैनात स्टाफ आराम फरमाता मिला। कर्मचारियों ने सुबह में आपूर्ति बहाल होने की बात कहकर लोगों को लौटा दिया। शनिवार सुबह बिजली टीम आंधी से गिरी लाइनों और फाल्ट को ठीक करने में जुट गई।
कस्बे में पेयजल की किल्लत के बीच करीब पौने छह बजे मोहल्ला बुध बाजार, अली नगर, पापड़ी तालाब में सप्लाई चालू होने पर लोगों को कुछ राहत मिली। मोहल्ला पनिहारी तालाब, फकरपुरा, गूला तालाब और शाहफरीद समेत आधे मोहल्लों में अब तक भी आपूर्ति चालू नहीं हुई है। गर्मी की बढ़ती तपिश के बीच लोगों को पेयजल की परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, बिजली टीम आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन