amidst preparations for sub inspector recruitment exam nakal mafia solver gang on police radar special surveillance यूपी: दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारियों के बीच ये आए पुलिस के रडार पर, विशेष निगरानी शुरू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारियों के बीच ये आए पुलिस के रडार पर, विशेष निगरानी शुरू

पूर्व में दर्ज मुकदमों में शामिल अपराधियों की लिस्ट तैयार कराई गई है। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। चिन्हित अपराधियों की सतत निगरानी करने के साथ ही जरूरत पर सर्विलांस पर भी रखा जाएगा। संतकबीरनगर और बस्ती में पूर्व की परीक्षाओं में कुल 15 लोगों पर अभियोग दर्ज है।

Sat, 7 March 2026 05:18 PMAjay Singh संवाददाता, संतकबीरनगर
share
यूपी: दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारियों के बीच ये आए पुलिस के रडार पर, विशेष निगरानी शुरू

UP News: उत्तर प्रदेश में दरोगा और होमगार्ड की भर्ती में नकल माफिया और साल्वर गैंग पुलिस के रडार पर होंगे। दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा सन्निकट है। जिसकी तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एसपी ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्त और पुलिस कप्तानों को पत्र भेज कर पूर्व की परीक्षाओं में चिन्हित अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए विशेष नजर रखने की जरूरत जताई है। पुलिस ने इनकी निगरानी शुरू भी कर दी है।

यूपी में पुलिस उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च को प्रतिदिन दो-दो पालियों में होनी प्रस्तावित है। जबकि होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो-दो पाली में आयोजित होनी प्रस्तावित है। विगत वर्षों में विभिन्न परीक्षाओं में पेपरलीक माफिया, नकल माफिया, साल्वर गैंग आदि के द्वारा परीक्षाओं की शुचिता को भंग करने का प्रयास किया गया। जिनके खिलाफ अलग-अलग जनपदों में मुकदमें दर्ज हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में कराएं इलाज, बीमार लोगों को योगी ने दिया आश्वासन

पूर्व में दर्ज अभियोगों में संलिप्त अपराधियों की सूची तैयार कराई गई है। जिनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इन अपराधियों की गहन छानबीन की जाएगी। चिन्हित अपराधियों की सतत निगरानी करने के साथ ही जरूरत पर सर्विलांस पर भी रखा जाएगा। संतकबीरनगर और बस्ती में पूर्व की परीक्षाओं में कुल 15 लोगों पर अभियोग दर्ज है। इसमें संतकबीरनगर में 10 और बस्ती में 05 आरोपी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में दो सगी बहनों समेत सात आरोपियों पर केस दर्ज हुआ था। जबकि रेडियो ऑपरेटर आन लाइन परीक्षा 2024 में एक, उप निरीक्षक आन लाइन परीक्षा 2021 में युवती समेत दो पर मुकदमा दर्ज हुआ था। एसएससी के तहत दिल्ली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में जिले के एक आरोपी पर केस दर्ज हुआ था। जिले की पुलिस इनमें से छह आरोपियों पर गुंडा एक्ट, तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में कराएं इलाज, बीमार लोगों को योगी ने दिया आश्वासन

सात केंद्रों पर होगी दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा

दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के जनपद के नोडल अफसर एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जिले के एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। सुबह दस बजे से 12 बजे और अपराह्न तीन बजे से सायं पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक पॉली में कुल 2160 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार जिले में 8660 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।