बरेली में बवाल के बीच मऊ में माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा, रामलीला मंच के पास मिला मांस, आक्रोश
बरेली में बवाल के बीच मऊ में माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा है। यहां रामलीला मंच के पास ही एक थैली में मांस मिला है। मांस को देखते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। रामलीला रोक दी गई। हंगामे की खबर पर तत्काल पुलिस भी पहुंच गई और किसी तरह लोगों को समझाया-बुझाया गया।

बरेली में बवाल के बीच मऊ में माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा है। कोपागंज थाना क्षेत्र में ओड़ियाना राजगद्दी मैदान में रामलीला मंचन स्थल के पास प्लास्टिक के थैले में मांस का टुकड़ा फेंका गया। इससे रामलीला के श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। श्रद्धालुओं ने तत्काल रामलीला का मंचन भी रोक दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे तक पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच मान-मनौव्वल चलता रहा। इसके बाद मामला शांत हुआ और रामलीला का मंचन फिर से शुरू किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद दावा किया कि किसी कुत्ते के द्वारा मांस वाला टुकड़ा वहां तक लाए जाने आशंका है।
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के ओड़ियाना बाजार स्थित राजगद्दी मैदान में शुक्रवार को रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान एक प्लास्टिक के थैले में मांस का टुकड़ा मंचन स्थल के पास फेंके जाने से लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित श्रद्धालुओं ने तत्काल रामलीला का मंचन रुकवा दिया। रामलीला स्थल पर ही हंगामा शुरू हो गया।
घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली भारी संख्या में कोपागंज थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आधे घंटे से अधिक समय तक रामलीला का मंचन रुका रहा। थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय समेत पुलिस अधिकारियों के मान-मनौव्वल के बाद किसी तरह से रामलीला का मंचन फिर से शुरू किया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि मामले की जांच गहनता के साथ की जा रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि कुत्ता मांस का टुकड़ा मुंह में दबाकर वहां पर छोड़ गया था। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पल-पल की गतिविधियों पर पुलिस उच्चाधिकारी पैनी नजर रखे हुए हैं।




साइन इन