Amardeep brought a birthday cake Jeetu killed him bulandshahar triple murder बर्थडे पर अमरदीप केक लेकर आया; उसी को जीतू ने मार डाला, शराब के नशे में हुआ ट्रिपल मर्डर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बर्थडे पर अमरदीप केक लेकर आया; उसी को जीतू ने मार डाला, शराब के नशे में हुआ ट्रिपल मर्डर

जीतू सैनी का जन्मदिन था। अमरदीप केक लेकर आया था। इसी दौरान जीतू ने जन्मदिन की शराब पार्टी का आयोजन मयंक सैनी की पॉटरी पर करने की बात कही। जहां जाने के लिए अमरदीप ने मना कर दिया।कुछ देर बाद जीतू और मयंक अपने साथियों के साथ शराब के नशे में जिम पर आ गए। फिर अमरदीप, मनीष और आकाश को गोली मार दी

Mon, 27 April 2026 09:42 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, बुलंदशहर/खुर्जा
share
बर्थडे पर अमरदीप केक लेकर आया; उसी को जीतू ने मार डाला, शराब के नशे में हुआ ट्रिपल मर्डर

बुलंदशहर के ट्रिपल मर्डर केस में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि जीतू के जन्मदिन पर अमरदीप जिम में केक लेकर आया था। कुछ देर बाद विवाद होने पर जीतू ने अमरदीप को गोली मार दी। जीतू एक जगह शराब पार्टी कर रहा था, जहां जाने के लिए अमरदीप ने मना किया तो जीतू नाराज हो गया था। सीओ खुर्जा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शनिवार रात जीतू सैनी का जन्मदिन था। अमरदीप केक लेकर आया था। इसी दौरान जीतू ने जन्मदिन की शराब पार्टी का आयोजन मयंक सैनी की पॉटरी पर करने की बात कही। जहां जाने के लिए अमरदीप ने मना कर दिया। जीतू, मयंक, रवि, रिंकू, भारत सहित अन्य लोग शराब पीने के लिए पॉटरी पर चले गए।

शराब के नशे में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर

अमरदीप अकेले ही जिम में बैठकर बीयर पीने लगा। कुछ देर बाद जीतू और मयंक अपने साथियों के साथ शराब के नशे में जिम पर आ गए। जिम ट्रेनर अमरजीत को गाली देते हुए अभद्रता की। अमरदीप ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। कुछ देर में अमरदीप का भाई मनीष और भतीजा आकाश आ गए। बीच बचाव होने पर उक्त लोग वहां से चले गए, लेकिन अमरदीप वहीं रुक गया। उसने बीयर खत्म कर घर जाने की बात कही। जिसके बाद उक्त लोग जिम में आए और जीतू ने अमरदीप को गोली मार दी। बाद में गोली मारकर भाई मनीष और भतीजे आकाश की भी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। रूपेश ने वहीं रुककर संजय को घटना की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: 48 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी का सुराग नहीं, 3 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:जीतू-अमरजीत में इस बात पर हुआ झगड़ा, बर्थडे पार्टी में 3 कत्ल की क्या कहानी ?

विकास प्राधिकरण ने जिम को किया सील

सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में शनिवार रात को हुए ट्रिपल मर्डर के बाद बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की ओर से मानकों के अनुसार जिम की इमारत नहीं होने पर इसे सील कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया इमारत में जिम संचालन की अनुमति नहीं थी, जिसके चलते सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

इससे पहले जिम में जन्मदिन की पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए। एक आरोपी ने तमंचा बरामद कराने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंह पर केक लगाने पर खेला खूनी खेल, सभासद के 2 भाइयों, भतीजे को गोली से उड़ाया

10 लोगों को खिलाफ मुकदमा

सीओ शोभित कुमार ने बताया 24 अप्रैल की रात खुर्जा में आरजेएस फिटनेस जिम में मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरदीप सैनी निवासी सुभाष रोड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के 48 घंटे गुजरने के बाद भी इस तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस की आठ टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।