Allahabad High Court orders ASI inspection of Sambhal Mosque for whitewashing cases seeks report by by tomorrow संभल की शाही जामा मस्जिद का ASI करेगी सर्वेक्षण, रंगाई-पुताई मामले में हाईकोर्ट ने कल तक मांगी रिपोर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

संभल की शाही जामा मस्जिद का ASI करेगी सर्वेक्षण, रंगाई-पुताई मामले में हाईकोर्ट ने कल तक मांगी रिपोर्ट

  • संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई व मरम्मत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी पर आज सुनवाई हुई। मामले में एएसआई ने आपत्ति की। इस पर हाईकोर्ट ने कल तक सर्वेक्षण कर एएसआई से रिपोर्ट मांगी है।

Thu, 27 Feb 2025 12:36 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
संभल की शाही जामा मस्जिद का ASI करेगी सर्वेक्षण, रंगाई-पुताई मामले में हाईकोर्ट ने कल तक मांगी रिपोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट में संभल की जामा मस्जिद को रमजान का महीना शुरू होने से पहले रंगाई-पुताई व मरम्मत के लिए दाखिल अर्जी पर आज सुनवाई हुई। कल रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट तय करेगी कि कैसे ढांचे को नुकसान पहुंचाए बगैर रंगाई पुताई होगी। हाईकोर्कोट र्ट ने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी की निगरानी में रंगाई पुताई हो सकती है। इसके लिए कोर्ट ने एएसआई और वैज्ञानिक के अलावा प्रशासन के एक अधिकारी की तीन सदस्यीय कमेटी बनाने को कहा है। तीन सदस्यीय कमेटी मस्जिद परिसर का निरीक्षण करेगी और यह तय करेगी कि किसी स्ट्रकचर को नुकसान पहुंचाएं रंगाई पुताई कैसे की जाए। एकोर्ट ने 3 सदस्यीय टीम को मस्जिद का दौरा कर निरीक्षण करने और कल सुबह 10 बजे तक कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को संभल की शाही जामा मस्जिद का निरीक्षण करने का निर्देश दिया ताकि रमजान महीने से पहले (स्थल पर) सफेदी और सजावटी व्यवस्था की आवश्यकता का आकलन किया जा सके। कोर्ट ने एएसआई को इस संबंध में कल सुबह 10 बजे तक रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ ने यह आदेश शाही जामा मस्जिद, संभल की प्रबंधन समिति द्वारा दायर एक आवेदन पर पारित किया, जिसमें मस्जिद की तैयारी के काम के संबंध में उत्तरदाताओं की आपत्तियों को चुनौती दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल में 46 साल बाद इस मंदिर में पूजा-अर्चना, हिंदुओं के पलायन से था बंद
ये भी पढ़ें:रमजान से पहले संभल मस्जिद में सफाई की मांग, डीएम ने कहा- एएसआई के हाथ में फैसला

आपको बता दें कि 24 नवंबर की हिंसा के बाद से, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी है। जामा मस्जिद एएसआई के अधिकार क्षेत्र में है और इसकी संरचना से संबंधित कोई भी कार्रवाई वर्तमान में अदालत के आदेश से रोक दी गई है। इसी मामले रमजान से पहले रंगाई पोताई के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।