alert in agra regarding karni sena s swabhiman rally police on every corner security increased at mp s house करणी सेना की स्‍वाभिमान रैली को लेकर आगरा में अलर्ट, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस; सांसद के घर सुरक्षा बढ़ी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

करणी सेना की स्‍वाभिमान रैली को लेकर आगरा में अलर्ट, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस; सांसद के घर सुरक्षा बढ़ी

  • पुलिस-प्रशासन ने भी किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। सम्मेलन स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर पुलिस ने सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस चुनौती से निपटने को तैयार है।

Sat, 12 April 2025 11:07 AMAjay Singh संवाददाता, आगरा
share
करणी सेना की स्‍वाभिमान रैली को लेकर आगरा में अलर्ट, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस; सांसद के घर सुरक्षा बढ़ी

राणा सांगा पर राज्‍यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन विवादित बयान के बाद से बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राणा सांगा की जयंती पर शनिवार को गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान रैली (सम्मेलन) को लेकर तैयारी जोरों पर है। सम्मेलन के लिए लोगों का जुटना शुरू हो गया है। मंच और पंडाल को भी तैयार किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने भी किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। सम्मेलन स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पुलिस ने सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस चुनौती से निपटने को तैयार है।

रक्‍त स्‍वाभिमान रैली के आयोजकों ने चेतावनी दी है कि शाम 5 बजे के बाद सपा सांसद के घर के लिए कूच करेंगे। पुलिस ने इसी के मद्देनजर सुरक्षा प्लान तैयार किया है। शहर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक रास्ते पर पुलिस के बैरियर होंगे। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस, पीएसी और आरआरएफ को लगाया गया है। ड्रोन से नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम स्थल से शहर तक आने वाले रास्ते पर हर दो किमी की दूरी पर फोर्स तैनात है। पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ ड्यूटी पर रहेंगे। गढ़ी रामी से शहर तक आने वाले प्रत्येक रास्ते पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इनर रिंग रोड, फतेहाबाद मार्ग होते हुए भी कोई एमजी रोड पर नहीं आ पाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामजी सुमन के घर तोड़फोड़-पथराव में 2 केस, करणी सेना पर लूट-जानलेवा हमले का आरोप

कई प्रदेशों से जुट रहे लोग

आगरा में करणी सेना की स्‍वाभिमान रैली के लिए ०कई प्रदेशों से लोग आ रहे हैं। सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद से ही माहौल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आज के करणी सेना के कार्यक्रम को लेकर आशंका जताई जा रही है कि कहीं कार्यक्रम स्‍थल से भीड़ ने सपा सांसद के घर के लिए वाकई कूच कर दिया तो भीड़ को कैसे रोका जाएगा। कोई बवाल करने आ गया, तो क्या करेंगे। इसी के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है। अग्निपरीक्षा के लिए पुलिस की जबरदस्त तैयारी है।

पुलिस ने इसके मद्देनजर सुरक्षा प्लान तैयार किया है। शहर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक रास्ते पर पुलिस के बैरियर लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस, पीएसी और आरआरएफ को लगाया गया है। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल से शहर तक आने वाले रास्ते पर हर दो किलोमीटर की दूरी पर फोर्स तैनात है। पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ ड्यूटी पर रहेंगे। गढ़ी रामी से शहर तक आने वाले प्रत्येक रास्ते पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इनर रिंग रोड, फतेहाबाद मार्ग होते हुए भी कोई एमजी रोड पर नहीं आ पाएगा।

पुलिस छावनी बन गया इलाका

नौ कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरआरएफ के अलावा चार डीसीपी, तीन एडीसीपी, 12 एसीपी 21 थाना प्रभारी, 40 इंस्पेक्टर, 300 दरोगा, 2500 सिपाही सुरक्षा में लगाए गए हैं। यह पहला आयोजन है, जिसे लेकर पुलिस ने इतनी जबरदस्त तैयारी की है। पिछली बार करणी सेना के पदाधिकारियों की गाड़ी ने बैरियर उड़ा दिए थे। पुलिस कर्मी गिर पड़े थे। उसके बाद भीड़ ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर बवाल किया था। पुलिस किसी को जेल भी नहीं भेज पाई थी। जिन्हें पकड़ा था, उन्हें रात में ही छोड़ना पड़ा था। पुलिस नहीं चाहती है कि इस बार किरकिरी हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों को खरीदने-बेचने का धंधा, कई राज्‍यों में नेटवर्क; ऐसे बिक रहीं बेटियां

आयोजकों की छह मांगें

- सपा सांसद रामजीलाल सुमन की संसदीय सदस्यता समाप्त हो। कानूनी कार्रवाई हो।

- क्षत्रिय युवाओं पर संबंधित मामले में लगे सभी मुकदमे तत्काल वापस किए जाएं।

- राष्ट्र महापुरुष वीर योद्धा राणा सांगा जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

- गौतम बुद्ध नगर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का नाम राणा सांगा के नाम पर रखा जाए।

- महापुरुष राणा सांगा का गौरवशाली इतिहास सभी शैक्षणिक संस्थानों के पाठ्यक्रम में जोड़ा जाए।

- इतिहास विक्रतिकरण को रोकने के लिए एक कठोर कानून बनाया जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।