alankar agnihotri who resigned from city magistrate post mother become sick his uncle says we are unable to speak to him सिटी मजिस्ट्रेट से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री की मां बीमार, ताऊ बोले-उससे बात नहीं हो पा रही, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिटी मजिस्ट्रेट से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री की मां बीमार, ताऊ बोले-उससे बात नहीं हो पा रही

अलंकार अग्निहोत्री की मां गीता बीमार हो गई हैं। उनका ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने मॉर्निंग वॉक भी बंद कर दी है। अलंकार के छोटे भाई अंकित और चचेरे भाई राजेश उनकी देखरेख कर रहे हैं। अलंकार के ताऊ रिटायर्ड विंग कमांडर एसके अग्निहोत्री ने कहा है कि अलंकार और उनकी पत्नी दोनों के फोन बंद हैं।

Wed, 28 Jan 2026 09:47 PMAjay Singh हिन्दुस्तान टीम, कानपुर
share
सिटी मजिस्ट्रेट से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री की मां बीमार, ताऊ बोले-उससे बात नहीं हो पा रही

यूजीसी के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बटुक शिष्यों की पिटाई के खिलाफ इस्तीफा देने के बाद निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की मां गीता बीमार हो गई हैं। उनका ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने मॉर्निंग वॉक भी बंद कर दी है। अलंकार के छोटे भाई अंकित और चचेरे भाई राजेश उनकी देखरेख कर रहे हैं। उधर, अलंकार के ताऊ रिटायर्ड विंग कमांडर एसके अग्निहोत्री ने कहा है कि अलंकार और उनकी पत्नी दोनों के फोन बंद हैं। परिवार की उनसे बात नहीं हो पा रही है। हमारी बात कराई जाए। पता चला है अलंकार को बरेली से लखनऊ लाया गया है। भरोसा है कि अलंकार ने कुछ गलत नहीं किया होगा। उसे हमारा समर्थन है। वह अपना बचाव करेगा और हम सभी उसका पूरा साथ देंगे और बचाव भी करेंगे। हम तथ्यों से पूरी तरह अवगत नहीं हैं। अगर उसने कुछ गलत किया होगा तो सरकार अपना काम करेगी।

ताऊ कहते हैं कि ऐसा लगता नहीं कि अलंकार ने कोई कोई साजिश रची होगी। वह ऐसा कभी नहीं रहा और न ही है। उसकी नाराजगी सिर्फ यूजीसी बिल और बालकों की चोटियां पकड़कर दुर्व्यवहार करने को लेकर है। इसमें सियासी बात नजर नहीं आती। अगर पता चला कि उसने ये काम साजिशन किया है तो हम उसका इस मामले में साथ नहीं देंगे। हमने बहुत बार उससे बात करने की कोशिश की मगर नहीं हो सकी। मीडिया के जरिए पता चला कि उसे लखनऊ ले जाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरेली में अलंकार अग्निहोत्री को ले गई पुलिस, समर्थक भिड़े, जमकर नारेबाजी

अलंकार की मां घर से ही नहीं निकलीं, सन्नाटा

अलंकार अग्निहोत्री की मां गीता अग्निहोत्री रोज सुबह पार्क में टहलने के लिए जाया करतीं थीं मगर दो दिन से घर से ही नहीं निकलीं। सुबह से शाम तक घर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ एलआईयू और पुलिसकर्मी ही चक्कर लगाते रहे। अलंकार के चचेरे भाई राजेश अग्निहोत्री ने बताया कि चाची की तबीयत खराब है। ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। छोटे बेटे अंकित ने उन्हें किसी तरह संभाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद मां का ब्लड प्रेशर बढ़ा, परिवार बोला हम साथ

बेटे को कॉल लगाया मगर बात नहीं हुई

गीता अग्निहोत्री ने बेटे अलंकार और बहू आस्था से बात करने के लिए कई बार मोबाइल पर कॉल की मगर संपर्क नहीं हो सका। दोनों के फोन स्विच ऑफ जा रहे थे। चचेरे भाई राजेश अग्निहोत्री के मुताबिक अलंकार के जो दो भाई बाहर हैं वो अभी आए नहीं हैं, मगर आएंगे जरूर। हम सभी अलंकार के निर्णय में उनके साथ हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।