Akhilesh Yadav will wear black coat made Meerut tailor Samrat arrived Saifai to take his measurements अखिलेश यादव पहनेंगे मेरठ में तैयार काला कोट, नाप लेने के लिए सपा नेता संग लखनऊ पहुंचे टेलर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव पहनेंगे मेरठ में तैयार काला कोट, नाप लेने के लिए सपा नेता संग लखनऊ पहुंचे टेलर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मेरठ में तैयार जिस काले कोट पर दिल आया था, अब वह मेरठ में तैयार काला कोट जल्द पहनेंगे। जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक टेलर को लेकर लखनऊ पहुंचे और कोट तैयार कराने के लिए नाप दिलाया। 

Sun, 21 Dec 2025 11:40 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
अखिलेश यादव पहनेंगे मेरठ में तैयार काला कोट, नाप लेने के लिए सपा नेता संग लखनऊ पहुंचे टेलर

सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मेरठ में तैयार जिस काले कोट पर दिल आया था, अब वह मेरठ में तैयार काला कोट जल्द पहनेंगे। जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक टेलर को लेकर लखनऊ पहुंचे और कोट तैयार कराने के लिए नाप दिलाया। हालांकि एक काला कोट अखिलेश यादव को इस दौरान दिया भी गया।

पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव से संसद सत्र के दौरान जिला पंचायत सदस्य सम्राट मालिक दिल्ली में मिलने पहुंचे थे। सम्राट मलिक काला कोट पहने हुए थे। काला कोट देखकर अखिलेश यादव ने सम्राट मलिक से पूछा था कि ये काला कोट कहां सिलवाया, जिस पर सम्राट मलिक ने जवाब दिया था कि मेरठ में तैयार कराया गया। इस पर अखिलेश यादव ने काले रंग का कोट सिलवाने के लिए कह दिया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की काला कोट सिलवाने की कही बात पूरी करने के लिए रविवार को मेरठ से सम्राट मालिक अपने साथ टेलर को लेकर लखनऊ पहुंचे। सम्राट मालिक के साथ विद्यार्थी खादी भंडार के मालिक वैभव शर्मा, उनके एक कुशल टेलर बासिद और प्रोडक्शन हेड लोकेश रूहेला रहे। टेलर ने अखिलेश यादव के सैफई आवास पर कोट का कपड़ा पसंद कराकर नाप लिया। एक कोट अखिलेश यादव को दिया गया। जल्द ही अब मेरठ से अखिलेश यादव का कोट तैयार होकर जाएगा और वह मेरठ का कोट पहनेंगे।

अखिलेश ने की अरावली बचाओ की अपील

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली के निवासियों से 'अरावली बचाओ' अभियान में शामिल होने की भावुक अपील की है। सपा प्रमुख ने कहा, अरावली पर्वतमाला के विनाश का शहर के पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और जीवन की गुणवत्ता पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा, अरावली पर्वतमाला दिल्ली का प्राकृतिक सुरक्षा कवच और इसकी पारिस्थितिक जीवनरेखा है। अगर हमने अरावली को नहीं बचाया, तो दिल्ली रहने के लायक नहीं रहेगी। यहाँ की हवा सांस लेने लायक नहीं होगी, पानी पीने लायक नहीं रहेगा और तापमान असहनीय हो जाएगा।" सपा प्रमुख यादव ने दिल्ली के निवासियों, विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर प्रदूषण के विनाशकारी प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा की लापरवाह नीतियां दिल्ली को प्रदूषण का केंद्र बना देंगी, जिससे व्यवसाय, निवेश और पर्यटक यहाँ से दूर चले जाएंगे। हमें अरावली को बचाने के लिए एकजुट होना होगा और भाजपा की गंदी राजनीति को नकारना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के इस मॉडल को अपनाएगा पूरा देश; लखनऊ समेत चार शहरों में हुआ सर्वे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक का धंधा, एक से चंदा...अखिलेश का BJP पर हमला, बोले-गोपनीय एजेंसी चला रही सरकार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।