Akhilesh Yadav targeted BJP Despite claims and announcements criminal incidents increased in UP दावों-ऐलानों के बावजूद यूपी में बढ़ीं आपराधिक घटनाएं, 2027 में जनता लेगी हिसाब; अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दावों-ऐलानों के बावजूद यूपी में बढ़ीं आपराधिक घटनाएं, 2027 में जनता लेगी हिसाब; अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपाई अराजकता से बुरी तरह त्रस्त और आक्रोशित है। जनता को 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार है जब वह भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके झूठे दावों का पुख्ता हिसाब करेगी।

Wed, 25 Dec 2024 09:44 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
दावों-ऐलानों के बावजूद यूपी में बढ़ीं आपराधिक घटनाएं, 2027 में जनता लेगी हिसाब; अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जनता भाजपाई अराजकता से बुरी तरह त्रस्त और आक्रोशित है। जनता को 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार है जब वह भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके झूठे दावों का पुख्ता हिसाब करेगी।

अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से सत्ता संरक्षित अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इनके हौसले इतने बढ़ गये हैं कि वे पुलिस की भी परवाह नहीं करते हैं। वैसे पुलिस ने भी अपनी फजीहत खुद अपने हाथों कर रखी है। निर्दोषों के उत्पीड़न में उसने सत्तादल की सहयोगी बन कर लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों में अभद्रता और मर्यादा की सभी सीमाएं तोड़ दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुकानों पर नहीं बिकने देंगे…सलमान रुश्दी की किताब पर शहाबुद्दीन का फूटा गुस्सा
ये भी पढ़ें:केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से किसानों को मिलेगी सिंचाई की बेहतर सुविधा: योगी

सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में आते ही दावा किया था कि अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर प्रदेश से बाहर चले जाएंगे। सार्वजनिक छेड़छाड़ रोकने के लिए रोमियो स्क्वाड बनाने का एलान किया लेकिन इन दावों-एलानों के बाद भी महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ती गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'नदियों को जोड़ना, देश को जोड़ना', अखिलेश यादव ने केंद्र की योजना पर ठोंका दावा

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए जो व्यवस्थाएं की गई थी उन्हें भाजपा सरकार ने पूरी तरह से चौपट कर दिया है। न्यूयार्क की तर्ज पर यूपी डायल 100 पुलिस सेवा शुरू करने के पीछे रिस्पांस सिस्टम को आधुनिकतम बनाना था। पुलिस को नए उपकरण और नई गाड़ियां दी गई थी। छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए 1090 वूमेन पावर लाईन सेवा की स्थापना की गई थी। आज यह सेवा पूरी तरह से निष्क्रिय बना दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।