Akhilesh Yadav said in Parliament on Waqf that BJP is bringing the bill to hide its failures अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए बिल ला रही है भाजपा, संसद में वक्फ पर बोले अखिलेश यादव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए बिल ला रही है भाजपा, संसद में वक्फ पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने बुधवार को संसद में वक्फ बिल का कड़ा विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल भाजपा की नाकामी पर पर्दा डालने के लिए लाया गया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के अंदर मुकाबला चल रहा है कि सबसे खराब हिंदू कौन है।

Wed, 2 April 2025 02:51 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए बिल ला रही है भाजपा, संसद में वक्फ पर बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को संसद में वक्फ बिल का कड़ा विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल भाजपा की नाकामी पर पर्दा डालने के लिए लाया गया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के अंदर मुकाबला चल रहा है कि सबसे खराब हिंदू कौन है। जो पार्टी ये कहती हो सबसे बड़ी पार्टी है। वह अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाए।

अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी के नाकामी के बारे में भी चर्चा हो जाए कि अब भी न जाने कितना नोट निकल कर आ रहा है। नाकामी नोटबंदी की ही नहीं बल्कि बेरोजगारी, महंगाई की भी है। गंगा क्या साफ हो गई, यमुना क्या साफ हो गई। गोद लिए गांव क्या गोद से उतार दिए, उनकी क्या स्थिति है। जिसके लिए फैसला होना हो। उस पर अहमियत न देना भी नाइंनाफी है। नाकामी सिर्फ यहां तक नहीं है।

एक घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि एक बार अयोध्या में कार्यक्रम था। मुंबई से कलाकार बुलाए गए थे कोई भगवान राम बनकर आया था तो कोई लक्ष्मण बनकर। लेकिन लखनऊ से जब हेलिकॉप्टर उड़ा तो उसमें हनुमान नहीं थे। दरअसल हनुमान इसलिए नहीं थे शायद उनकी जाति और धर्म कुछ और थी। ये देश मिली-जुली संस्कृति से चला है। जब आप ग्रंथों को नहीं मानते हैं, उपनिषदों को नहीं मानते हैं लेकिन हम भी आपको अपना मानते हैं। मैं भी देखता हूं कि भाजपा बिहार में कितनी महिलाओं को टिकट देगी। भाजपा जब भी नया बिल लेकर आती है तो अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश करती है। वक्फ की जमीन चिह्नित करने की बात कह रहे हैं। जो लोग कुंभ में खो गए उन्हें भी चिह्नित किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 साल पुराना है नया निर्माण, सपा सांसद के मकान की जांच पूरी
ये भी पढ़ें:2 दिन चले हाई प्रोफाइल ड्रामे पर लगा विराम, टेंट छोड़कर ससुराल पहुंची शालिनी
ये भी पढ़ें:भाजपा सरकार के नाम बदलने के फैसलों पर भड़कीं मायावती, कहा- विफलताओं पर…

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के भीतर ही प्रतिस्पर्धा चल रही है कि हिंदू कौन बड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खुद को सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली भाजपा अब तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नहीं चुन पाई है। सपा प्रमुख ने कुंभ मेले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने 100 करोड़ लोगों की तैयारी का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद वहां 30 लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग लापता हो गए। अखिलेश ने सवाल उठाया कि सरकार इन लापता लोगों की सूची क्यों नहीं जारी कर रही।

वक्फ जमीन के बहाने ध्रुवीकरण का आरोप

अखिलेश यादव ने वक्फ बिल को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बिल के जरिए समाज को बांटने और ध्रुवीकरण की राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वक्फ की जमीनों को अपने लोगों को सौंपने की साजिश हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।