Akhilesh Yadav said electricity department will be sold in BJP government people pockets looted बिजली विभाग बिकेगा, जनता की जेब पर पड़ेगा डाका! अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिजली विभाग बिकेगा, जनता की जेब पर पड़ेगा डाका! अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

सपा चीफ अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के बाजार में अब बिजली विभाग बिकेगा और जनता की जेब पर डाका पड़ेगा। बिजली व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

Sat, 12 July 2025 07:06 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
बिजली विभाग बिकेगा, जनता की जेब पर पड़ेगा डाका! अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के बाजार में अब बिजली विभाग बिकेगा और जनता की जेब पर डाका पड़ेगा। इस सरकार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

सपा मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के बाजार में अब बिजली विभाग बिकेगा और जनता की जेब पर निजी कंपनियों के भारी भरकम बिल डाका डालेंगे भाजपा के राज में बिजली उत्पादन और वितरण में कोई तरक्की नहीं हुई है, जब जनता विरोध करती है तो भाजपा के लोगों को कोई जवाब देते नहीं बनता, सबकी बत्ती गुल हो जाती है।”

सपा चीफ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ा है, केवल बिजली का बिल बढ़ाया गया है। प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार है, प्रदेश भर में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। छोटे शहरों और गांवों में बिजली की स्थिति बेहद खराब है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI जांच से बौखला गए हैं बबुआ, योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- जिसे जब मौका मिला…

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार जानबूझकर बिजली व्यवस्था खराब कर रही है, क्योंकि सरकार बिजली विभाग को निजी हाथों में बेचने की तैयारी कर रही हैं। भाजपा की दिल्ली की सरकार हो या उत्तर प्रदेश की सरकार दोनों सब कुछ बेचने पर उतारू हैं। सरकार बिजली की खराब स्थिति का ठीकरा कर्मचारियों के सिरफोड़ कर निजीकरण करने की जमीन तैयार कर चुकी है। उत्तर प्रदेश में आज जनता को जो भी बिजली मिल रही है, वह समाजवादी पार्टी की सरकार में लगाये गए ऊर्जा संयंत्रों से मिल रही है। समाजवादी पार्टी सरकारी विभागों के निजीकरण के खिलाफ है और प्रदेश की जनता भाजपा की कथनी करनी के अंतर को समझ चुकी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।