Akhilesh Yadav reacted to Kapil Dev praise of UP Police Headquarters कपिल देव ने यूपी के पुलिस मुख्यालय की जमकर की तारीफ, अखिलेश बोले-सपा सरकार में हुआ था निर्माण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कपिल देव ने यूपी के पुलिस मुख्यालय की जमकर की तारीफ, अखिलेश बोले-सपा सरकार में हुआ था निर्माण

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने यूपी पुलिस के मुख्यालय की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसकी तुलना प्राइवेट कंपनी के ऑफिस से की। इसे लेकर अब अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यूपी पुलिस मुख्यालय सपा सरकार के कार्यकाल में बना था।

Sat, 3 May 2025 02:43 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
कपिल देव ने यूपी के पुलिस मुख्यालय की जमकर की तारीफ, अखिलेश बोले-सपा सरकार में हुआ था निर्माण

भारत के दिग्गज आलराउंडर रहे कपिल देव ने 2 मई यानी शुक्रवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। जिसमें उन्होंने एक बयान दिया जो सुर्खियों में बना हुआ है। इसे लेकर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कपिल देव की सराहना की है।

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यूपी पुलिस के मुख्यालय की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं तो डीजीपी साहब की बड़ी तारीफ कर रहा था। कुमार साहब हद्द कर दी कि ये ऑफिस कॉरपोरेट ऑफिस से बड़ा ऑफिस लगा रहा है। इतनी अच्छी सुविधा मिलती है और क्या चाहिए।" पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सपा प्रमुख ने प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "सपा के समय लखनऊ में बने वर्ल्ड क्लास पुलिस मुख्यालय की महान क्रिकेटर कपिल देव जैसे अच्छे और सच्चे लोगों से मिली सराहना हमारा उत्साह बढ़ाती है। बड़ी सोच से प्राप्त हुई उपलब्धि का मोल और मान वही समझ सकता है, जिसने स्वयं बड़ी उपलब्धि पायी हो।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपराष्ट्रपति ने योगी को बताया 'यूपी का नायक', बोले- 8 साल का विकास शोध का विषय
ये भी पढ़ें:सौरभ हत्याकांड: साहिल को सरकारी वकील पर भरोसा नहीं, निजी अधिवक्ता करने की तैयारी

भारत के दिग्गज आलराउंडर रहे कपिल देव ने 2 मई यानी शुक्रवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। जिसमें उन्होंने एक बयान दिया जो सुर्खियों में बना हुआ है। इसे लेकर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कपिल देव की सराहना की है।

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यूपी पुलिस के मुख्यालय की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं तो डीजीपी साहब की बड़ी तारीफ कर रहा था। कुमार साहब हद्द कर दी कि ये ऑफिस कॉरपोरेट ऑफिस से बड़ा ऑफिस लगा रहा है। इतनी अच्छी सुविधा मिलती है और क्या चाहिए।" पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सपा प्रमुख ने प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "सपा के समय लखनऊ में बने वर्ल्ड क्लास पुलिस मुख्यालय की महान क्रिकेटर कपिल देव जैसे अच्छे और सच्चे लोगों से मिली सराहना हमारा उत्साह बढ़ाती है। बड़ी सोच से प्राप्त हुई उपलब्धि का मोल और मान वही समझ सकता है, जिसने स्वयं बड़ी उपलब्धि पायी हो।"|#+|

भाजपा ने हर किसान की पगड़ी उछाली: अखिलेश

इसके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, "भाजपा ने किसी एक किसान नेता की ही नहीं बल्कि हर एक किसान की पगड़ी उछाली है। परम आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी ने जीवन भर किसानों के मान-सम्मान की जो लड़ाई लड़ी, ये हमला उनकी उन ऐतिहासिक कोशिशों पर भी हुआ है। इससे ग़ाज़ीपुर बार्डर से ग़ाज़ीपुर तक उप्र का हर किसान आंदोलित है। कोई और भले लाठी का वार और तिरस्कार भूल जाए, सच्चा किसान कभी नहीं भूलेगा।"

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।