Akhilesh Yadav has a big plan for the youth ahead of the 2027 UP elections; what did the SP chief say? 2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का युवाओं को लेकर बड़ा प्लान, सपा चीफ क्या बोले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का युवाओं को लेकर बड़ा प्लान, सपा चीफ क्या बोले

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि सपा युवाओं को लेकर बड़ा प्लान शुरू करने जा रही है।  उन्होंने कहा कि सपा अब विजन इंडिया प्लान - डेवलप एसेंट के नाम से एक नया कार्यक्रम शुरू करने जा रही है

Tue, 11 Nov 2025 02:48 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का युवाओं को लेकर बड़ा प्लान, सपा चीफ क्या बोले

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को केंद्र में रखकर बड़ा राजनीतिक प्लान तैयार करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सपा अब विजन इंडिया प्लान – डेवलप एसेंट के नाम से एक नया कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। नई पीढ़ी के लोग सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी समावेशी विकास चाहती है और सपा का यह विजन उसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि निवेशक तभी आते हैं जब सरकार सुविधाएं देने के लिए तैयार हो। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में जब सैमसंग ने निवेश किया था, तो हमने उनकी जरूरतों को समझा और जो भी उचित मांगें थीं, उन्हें पूरा किया। नतीजा यह हुआ कि यूपी में बड़ा निवेश आया।

अखिलेश यादव ने बताया कि पार्टी जनता के बीच जाकर अपनी “विजन डॉक्यूमेंट” साझा करेगी और अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को भी सामने रखेगी। उन्होंने स्वीकार किया कि बेरोजगारी आज सबसे बड़ा मुद्दा है और इस समस्या से निपटने के लिए ठोस विजन तैयार करना जरूरी है। अखिलेश ने दावा किया कि यूपी की पहली “स्टार्टअप पॉलिसी” समाजवादी सरकार के समय में बनी थी और अब पार्टी युवाओं को उस दिशा में दोबारा प्रेरित करेगी।

दिल्ली ब्लास्ट पर भी बोले- सपा प्रमुख

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही है कि वे अपने क्षेत्र में मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जोड़वाएं और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं बल्कि एक विचार और विजन की लड़ाई है। देश की मौजूदा परिस्थितियों पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने दिल्ली ब्लास्ट के मामले में कहा कि प्रधानमंत्री ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, इसलिए हमें जांच एजेंसियों पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार इंटेलिजेंस पर सवाल क्यों उठ रहे हैं और जनता को यह जरूर जानना चाहिए कि इसके पीछे कौन लोग हैं।

आधी सीटों पर गठबंधन आगे चल रहा: अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि बिहार में भाजपा चुनाव हार रही है। आधी सीटों पर गठबंधन आगे चल रहा है और दूसरे चरण के बाद बहुमत से आगे निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा विभाजन की राजनीति के खिलाफ है, इसलिए “इंडिया का विजन” लेकर आगे बढ़ रही है। विजन प्लान में कृषि भी एक अहम हिस्सा है। अखिलेश यादव ने कहा कि एमएसपी के दाम किसानों को नहीं मिल रहे, बिचौलिये और खाद की कालाबाजारी करने वाले भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने के इस नए विजन प्लान को सपा की 2027 चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए वे युवाओं, किसानों और निवेशकों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले पंचायतों को योगी सरकार देने जा रही अधिकार, आधार को लेकर ये तैयारी
ये भी पढ़ें:गैंगस्टर के घर बोरियों में मिलीं नोटों की गड्डियां, गिनती को मशीन मंगानी पड़ी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।