akhilesh yadav birthday 1 july today cm yogi adityanath congratulates him early morning sp chief also thanks him अखिलेश यादव के बर्थडे पर योगी की सुबह-सुबह बधाई, सपा प्रमुख का भी आया थैंक यू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव के बर्थडे पर योगी की सुबह-सुबह बधाई, सपा प्रमुख का भी आया थैंक यू

अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को यूपी के इटावा जिले सैफई गांव में हुआ था। वह राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर के छात्र रहे हैं। विदेश से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रवेश किया और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी बन गए।

Tue, 1 July 2025 09:11 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अखिलेश यादव के बर्थडे पर योगी की सुबह-सुबह बधाई, सपा प्रमुख का भी आया थैंक यू

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज यानी एक जुलाई 2025 को अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव के बर्थडे पर बधाइयों का तांता लगा है। इनमें बेहद खास बधाई सीएम योगी आदित्यनाथ की है जो सुबह-सुबह आई। जवाब में अखिलेश यादव का भी थैंक यू आया है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर सुबह 5:53 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को बधाई दी। सीएम योगी ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसके लिए आभार प्रकट करते हुए 7.45 बजे ‘एक्स’ पर लिखा ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड नाइट टाइम पर अखिलेश बोले हैप्पी बर्थडे; देर रात योगी को जन्मदिन की मुबारकबाद

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सुबह-सुबह बधाई दी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मा. सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।’

1973 में इटावा में हुआ था जन्म, पहले सांसद फिर मुख्यमंत्री बने

अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को यूपी के इटावा जिले सैफई गांव में हुआ था। अखिलेश यादव राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर के छात्र रहे हैं। वह हायर एजुकेशन के लिए विदेश गए। वहां से लौटने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रवेश किया। अपने पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी बन गए। चुनावी पारी की शुरुआत होने पर अखिलेश यादव सबसे पहले सांसद बने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन शिक्षकों का ऑनलाइन तबादला फंसा, अब कोर्ट जाने की तैयारी; जानें मामला

15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कामयाबी नहीं हासिल कर सकी। भाजपा ने चुनाव में पूर्ण हासिल किया और योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी में सरकार बनाई। 2022 में भी सपा को सफलता नहीं मिला और भाजपा की जीत का सिलसिला कायम रखते हुए सीएम योगी दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।