akbaruddin owaisi challenges cm yogi adityanath aimim will play its role in up election ‘मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ...’, अकबरुद्दीन ओवैसी ने यूपी सीएम को किया चैलेंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

‘मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ...’, अकबरुद्दीन ओवैसी ने यूपी सीएम को किया चैलेंज

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि AIMIM उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना झंडा बुलंद करेगी। सभा में मौजूद लोगों से ओवैसी ने कहा कि चलेंगे यूपी, चलो इसके बाद यूपी चलते हैं और यूपी में अपनी ताकत, अपने झंडे को गाड़ते हैं। इस झंडे को वहां भी लहराएंगे।

Mon, 9 Feb 2026 07:16 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
‘मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ...’, अकबरुद्दीन ओवैसी ने यूपी सीएम को किया चैलेंज

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से सियासत गरमाने लगी है। यूपी में सक्रिय विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी ऐक्टिव हो गई है। इस बीच एआईएमआईएम के विधायक और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन के विस्तार का ऐलान करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को चैलेंज किया है। ओवैसी ने तेलंगाना के निजामाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ, यूपी भी आ रहा हूं।’

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना झंडा बुलंद करेगी। सभा में मौजूद लोगों से ओवैसी ने कहा कि चलेंगे यूपी, चलो इसके बाद यूपी चलते हैं और यूपी में अपनी ताकत, अपने झंडे को गाड़ते हैं। इस झंडे को वहां भी लहराएंगे। बता दें कि एआईएमआईएम पहले भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ चुकी है। हालांकि उसे कोई खास सफलता नहीं मिली। अब अकबरुद्दीन ओवैसी के इस बयान को यूपी में एआईएमआईएम को विस्तार देने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है। जानकार इसे 2027 में यूपी में नए समीकरण बनाने की रणनीति भी बता रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या गलत किया दीपक कुमार ने, उत्तराखंड के कोटद्वार मामले पर क्या बोले ओवैसी

विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं अकबरुद्दीन

अकबरुद्दीन ओवैसी अपने विवादित बयानों लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। 2012 में उनका ‘15 मिनट’ वाले बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। आज भी यह बयान राजनीतिक बहसों में कोट किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन भारत की प्रधानमंत्री बनेगी: असदुद्दीन ओवैसी

छह बार के विधायक हैं अकबरुद्दीन

अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद की चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 2023 में वह विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर भी बने थे। अकबरुद्दीन की गिनती एआईएमआईएम के प्रमुख नेताओं में होती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।