Akash Anand is the biggest name after Mayawati in Delhi Satish Mishra missing from the list of star campaigners दिल्ली में मायावती के बाद आकाश आनंद सबसे बड़ा नाम, स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सतीश मिश्रा गायब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में मायावती के बाद आकाश आनंद सबसे बड़ा नाम, स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सतीश मिश्रा गायब

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में बसपा प्रमुख मायावती के बाद उनके भतीजे आकाश आनंद का नाम है। पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा 40 स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हैं।

Tue, 14 Jan 2025 05:00 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली में मायावती के बाद आकाश आनंद सबसे बड़ा नाम, स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सतीश मिश्रा गायब

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में बसपा प्रमुख मायावती के बाद उनके भतीजे आकाश आनंद का नाम है। पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा 40 स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हैं। मायावती और आकाश आनंद के बाद ज्यादातर दिल्ली प्रदेश बसपा के ही नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे। आठ फरवरी को वोटों की गिनती के साथ ही रिजल्ट का ऐलान होगा। फिलहाल नामांकन का दौर चल रहा है।

बसपा ने हरियाणा से सबक लेते हुए दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा है। ऐसे में यहां लड़ाई चौतरफा दिखाई दे रही है। इंडिया गठबंधन के घटक दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी दिल्ली में अलग अलग लड़ रहे हैं। भाजपा के साथ एनडीए के दल जुड़े हुए हैं और एक साथ लड़ाई में उतरे हैं।

बसपा की तरफ से भले ही मायावती अभी दिल्ली में सक्रिय नहीं हैं लेकिन आकाश आनंद लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। बसपा की नजर फिलहाल अपने कोर वोटर दलित समाज पर ही है। माना जा रहा है कि बसपा जितनी मजबूती से लड़ेगी उतना ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को नुकसान हो सकता है। पिछले तीन चुनावों में दलित समुदाय का वोट केजरीवाल की पार्टी को ही मिलता रहा है। कहा जाता है कि केजरीवाल सरकार की योजनाओं का भी सबसे ज्यादा फायदा दलित समाज को ही मिल रहा है।

यह हैं बसपा के स्टार प्रचारक

बसपा प्रमुख मायावती

आकाश आनंद नेशनल कोर्डनेटर

लक्ष्मण सिंह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

नितिन सिंह

राजाराम

धर्मवीर सिंह अशोक

सी.पी. सिंह

रणधीर बेनिवाल

सुदेश आर्य

सुजीत सम्राट

राजेश तंवर

सतीश चौधरी

शीशपाल सिंह

ललित कुमार गौतम

उत्तिलराम आजाद

नरेन्द्र पाल सिंह

सुरेश चंद गौतम

सुरेश चंद्रा

योगेश कुमार

डा. सलीम अहमद

राजकुमार

जगदीश मास्टर

उमेश पीपरिया

एड रजनी बौद्ध

शंकर लाल कर्दम

भूपेन्द्र सिंह बेधड़क

दिनेश कुमार गौतम

कैलाश माथुर

दर्शन लाल

पन्ना लाल गौतम

डा. रंजीत राम

प्रेम कुमार गौतम

राजेन्द्र प्रसाद बबल

अरूणा चौटाला

शरीफ अली

गुरुदयाल सिंह गौतम

गोतम मोहन

जुगल जाटव

संजीव दोहरे

एसपी सागर

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।