Thar Car Catches Fire Outside 100-Bed Hospital in Lady Loyal सड़क पर आग का तांडव; नई थार बनी आग का गोला, Agra Hindi News - Hindustan
More

सड़क पर आग का तांडव; नई थार बनी आग का गोला

Agra News - आगरा के लेडी लॉयल स्थित सौ शैय्या अस्पताल के बाहर एक थार कार शुक्रवार को आग में जल गई। गाड़ी के मालिक रोहित अपने दोस्त की पत्नी को देखने आए थे। अचानक गाड़ी के अगले हिस्से में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Fri, 3 Oct 2025 09:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
सड़क पर आग का तांडव; नई थार बनी आग का गोला

आगरा के लेडी लॉयल स्थित सौ शैय्या अस्पताल के बाहर शुक्रवार की दोपहर थार धू-धूकर जल उठी। गाड़ी मालिक अपने दोस्त की पत्नी को देखने आया था। अचानक गाड़ी के अगले हिस्से में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल ने आकर आग पर काबू पाया। गाड़ी का अगला हिस्सा राख हो गया है। गाड़ी के मालिक ने इस गाड़ी को एक महीना पहले ही खरीदा था।

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। पंचशील कालोनी शाहगंज निवासी जिम संचालक रोहित सौ शैय्या अस्प्ताल में भर्ती अपने दोस्त की पत्नी को देखने पहुंचे थे। गाड़ी अस्पताल के गेट के पास खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद ही आग-आग का हल्ला मचने लगा। गाड़ी के आस-पास खड़े लोग भाग खड़े हुए। कुछ लोगों के वाहन गाड़ी के पास खड़े थे।

आनन-फानन में उन्होंने अपने वाहन हटाए। आग बढ़ती ही जा रही थी। दमकल के आने से पहले आग ने गाड़ी के अगले हिस्से को राख कर दिया। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।