पारा 44 डिग्री पहुंचते ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति
Agra News - भीषण गर्मी में पारा 44 डिग्री पहुंचने पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। मध्यरात्रि और दिन में लगातार बिजली की समस्या रही। तीर्थ नगरी सोरों में दो घंटे बिजली गुल रही, जिससे लोग बेहाल हो गए। तापमान बढ़ने से विद्युत उपकरणों पर लोड बढ़ गया है, जिससे ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी।

भीषण गर्मी में पारा 44 डिग्री पहुंचते ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की ट्रिपिंग से लोग बेहाल है। मध्यरात्रि व दिन में लगातार बिजली की ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बिजली जाते ही लोग पसीने से तरबतर होने लगते हैं। तीर्थ नगरी सोरों में मध्यरात्रि दो घंटे बिजली गुल रही। शुक्रवार की सुबह व दोपहर में भी ट्रिपिंग की वजह से बिजली आपूर्ति नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह सोरों में बिजली आपूर्ति आधित रहने से लोग परेशान रहे। तपती दोपहर में लगताार ट्रिपिंग से लोग काफी परेशान दिखाई दिए। बिजली की ट्रिपिंग के कारण लोगों के घरों के इर्न्वटर भी कम नहीं कर रहे हैं।
गत शनिवार की देरशाम 11 बजे से एक बजे तक बिजली गई तो लोग नहीं सके। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान बढ़ते ही विद्युत उपकरणों पर लोड बढ़ने की वजह से ट्रपिंग की समस्या एक साथ बड़ गई है। सहावर क्षेत्र के रहने वाले रामनरेश मिश्रा ने कहा कि मोहनपुर फीडर से ग्रामीण क्षेत्र में हर रोज सुबह चार से पांच बजे के बीच बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह छह बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू रहे तो लोगों को राहत मिलेगी। सहावर के गांव परतापुर के रहने वाले अभिषेक यादव ने कहा कि गांव में भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली अधिकारियों से मांग की कि गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन