RPF s Special Operation Leads to 60 Unauthorized Vendors Arrested रेलवे में अवैध वेंडरों पर RPF का शिकंजा, 1827 अवैध वेंडर पकड़े गए, Agra Hindi News - Hindustan
More

रेलवे में अवैध वेंडरों पर RPF का शिकंजा, 1827 अवैध वेंडर पकड़े गए

Agra News - आरपीएफ द्वारा 29 सितंबर से शुरू किए गए विशेष अभियान में 2 अक्टूबर तक 60 अनधिकृत विक्रेताओं को पकड़ा गया है। आरपीएफ आगरा मंडल ने जनवरी से अब तक कुल 1827 विक्रेताओं को पकड़ा है। 

Fri, 3 Oct 2025 09:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
रेलवे में अवैध वेंडरों पर RPF का शिकंजा, 1827 अवैध वेंडर पकड़े गए

आरपीएफ (RPF) ने यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सेवा के लिए अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। RPF कमांडेंट राज मोहन पी ने बताया कि 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चले इस विशेष अभियान में 60 अवैध विक्रेताओं को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई केवल इस विशेष अभियान तक सीमित नहीं है।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 से लेकर अब तक आरपीएफ आगरा मंडल में कुल 1827 अनाधिकृत वेंडरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जनवरी में 133, फरवरी में 74, मार्च में 217, अप्रैल में 298, मई में 195, जून में 352, जुलाई में 219, अगस्त में 157 और सितंबर में 182 वेंडर पकड़े गए।

पकड़े गए अधिकांश वेंडर बिना किसी अनुमति के ट्रेनों और रेलवे परिसर में खाने का सामान, पानी की बोतलें, खिलौने बेचते पाए गए। आरपीएफ का यह अभियान रेलवे यात्रियों को खराब सामग्री की बिक्री से बचाने तथा उनकी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। यह कड़ी कार्रवाई रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।