Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRailways Announces Increased Frequency of Special Trains for Passengers
रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया
Agra News - भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। अहमदाबाद-दरभंगा, गांधीधाम-भागलपुर और उधना-अयोध्या कैंट सहित कई रूट्स पर विशेष ट्रेनें चलेंगी। यात्रियों को रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।
Sun, 12 April 2026 10:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अहमदाबाद-दरभंगा 15 मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को, दरभंगा-अहमदाबाद 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक सोमवर को, गांधीधाम-भागलपुर 15 मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को, भागलपुर-गांधीधाम 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को, उधना-अयोध्या कैंट 15 मई से 31 जुलाई तक प्रत्येक शु्क्रवार को, अयोध्या कैंट-उधना 16 मई से 1 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इन ट्रेनों में यात्रा के इच्छुक यात्री रिजर्वेशन कराकर यात्रा कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन