Man Arrested for Singing Obscene Song on Street in India 'चोली के पीछे' गाना बना काल, पहुंचा दिया हवालात, Agra Hindi News - Hindustan
More

'चोली के पीछे' गाना बना काल, पहुंचा दिया हवालात

Agra News - आगरा में एक युवक को पुलिस ने सड़क पर 'चोली के पीछे क्या है' गाना गाने के लिए गिरफ्तार किया है। युवतियों के सामने अश्लील गाना गाने के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया। 

Thu, 2 Oct 2025 09:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
'चोली के पीछे' गाना बना काल, पहुंचा दिया हवालात

फिल्म खलनायक का गाना चोली के पीछे क्या है। एक युवक को सड़क पर गाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक राह चलती युवतियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा था। युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। घटना बुधवार शाम राजपुर चुंगी स्थित गौरव स्वीट्स के पास हुई। पुलिस के अनुसार शराब के ठेकों के आस-पास शाम के समय पुलिस चेकिंग करने लगी है।

ठेके पास खड़ा एक युवक तेज आवाज में चोली के पीछे क्या है यह गाना तेज आवाज में गा रहा था। राह चलती युवतियां यह देख शर्मिंदा हो रही थीं। पुलिस उसके पास पहुंची। उससे पूछा किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। युवक घबरा गया। उससे पूछा वह कोई सिंगर है। उसने जवाब दिया नहीं। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे थाने लाया गया।

थाने आते ही उसे हवालात में बंद कर दिया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रिजवान कुरैशी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने की धारा के तहत मुकदमा लिखा है। आरोपित को शांति व्यवस्था भंग करने की धारा के तहत जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।