Indian Railways Announces Special Train Service 04813 04814 from Bhagat Ki Kothi to Danapur भगत की कोठी-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन , Agra Hindi News - Hindustan
More

भगत की कोठी-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Agra News - भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 04813/04814 भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को भगत की कोठी से चलेगी और दानापुर से हर गुरुवार को जाएगी। ट्रेन में 2 एसी थर्ड, 5 स्लीपर, और 12 जनरल कोच होंगे।

Sun, 12 April 2026 09:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
भगत की कोठी-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 04813/04814 भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन भगत की कोठी से 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को और दानापुर से 9 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन भगत की कोठी से बुधवार शाम 5.20 बजे चलकर गुरुवार तड़के 3 बजे ईदगाह और शाम 5.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन दानापुर से गुरुवार शाम 7 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 11 बजे ईदगाह स्टेशन और शनिवार तड़क 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन में 2 एसी थर्ड, 5 स्लीपर, 12 जनरल कोच लगे होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।