श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञान देगा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
Agra News - आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने ‘भगवद गीता’ पर एक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स तीन महीने का होगा और इसे इस्कॉन के सहयोग से चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को धर्म, संस्कृति से जोड़ने के लिए है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने भारतीय ज्ञान परंपरा और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के इतिहास एवं संस्कृति विभाग ने इस्कॉन (ISKCON) के सहयोग से ‘सर्टिफिकेट कोर्स इन ‘भगवद गीता’ शुरू किया।
विभाग के प्रो. बी.डी. शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू किया गया यह तीन महीने का कोर्स है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को श्रीमद् भगवद्गीता के माध्यम से धर्म, संस्कृति और जीवन के शाश्वत मूल्यों से जोड़ना है। कुलपति प्रो. आशु रानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गीता के सिद्धांत आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं और युवाओं को जीवन मूल्यों से अवगत कराने में सहायक होगी।
बता दें कि इस कोर्स में कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा। इसमें भगवदगीता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, पात्रों का परिचय, और इसकी महत्ता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन