after visiting ayodhya vinesh phogat reached gonda stronghold of brij bhushan sharan singh said i have brought blessings अयोध्या दर्शन कर बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा पहुंचीं विनेश फोगाट, कहा-रामलला का आशीर्वाद …, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अयोध्या दर्शन कर बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा पहुंचीं विनेश फोगाट, कहा-रामलला का आशीर्वाद …

बीजेपी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर 2023 में 6 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अभी 3 मई को विनेश फोगाट ने कहा था कि वह शिकायत करने वालों में से एक थीं। विनेश, सोमवार को गोंडा पहुंचीं। इसके पहले उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

Mon, 11 May 2026 05:44 PMAjay Singh संवाददाता, अयोध्या/ गोंडा
share
अयोध्या दर्शन कर बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा पहुंचीं विनेश फोगाट, कहा-रामलला का आशीर्वाद …

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट सोमवार को भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा पहुंच गईं। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने शनिवार (9 मई) को उन्हें डोपिंग रोधी और अनुशासनात्मक नियमों का उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके दो दिन बाद गोंडा पहुंची विनेश फोगाट ने दावा किया कि वह संन्यास के बाद वापसी की पात्रता रखती हैं। जबकि WFI ने दोहराया है कि वह यहां राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकती हैं। WFI का कहना है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकती हैं। वहीं सोमवार को गोंडा पहुंचने से पहले विनेश फोगाट ने अयोध्या में रामलला और हनुमान जी के दर्शन किए।

बता दें कि भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर 2023 में छह महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अभी तीन मई को विनेश फोगाट ने कहा था कि वह शिकायत करने वालों में से एक थीं। विनेश, सोमवार को दोपहर बाद अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह गोंडा के नंदिनीनगर में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जा रही हैं। प्रतियोगिता में वेरिफिकेशन से पहले उन्होंने अयोध्या में रामलला और हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए। मीडिया से बातचीत में विनेश ने कहा कि “प्रभु राम ने आशीर्वाद देने के लिए बुलाया है, मैं रामलला का आशीर्वाद लेकर नंदिनीनगर जाऊंगी।” अपने ऊपर लगे प्रतिबंध के सवाल पर उन्होंने कहा कि “देखा जाएगा, खेलती हूं कि नहीं खेलती हूं।” शायराना अंदाज में किए गए एक पोस्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर विनेश फोगाट ने कहा-“हम अपनी तरफ से मेहनत कर रहे हैं, रामलला की धरती पर आए हैं, यहां सबकी कामना पूरी होती है, मेरी भी होगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विनेश फोगाट और WFI के बीच दंगल जारी, महासंघ ने ठुकराया जवाब और लगाई खेलने पर रोक

भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से दिए गए कारण बताओ नोटिस पर उन्होंने कहा कि अभी जवाब देने का मौका मिला है और वह अपना जवाब देंगी। विनेश फोगाट ने कहा कि “हमने जो मेहनत की है, हमें एक मौका मिलना चाहिए ताकि देश के लिए मेडल जीत सकें।”

वहां जाना मेरे लिए मानसिक दबाव वाला

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के कॉलेज में प्रतियोगिता होने पर उन्होंने कहा कि वहां जाना उनके लिए मानसिक दबाव वाला है, लेकिन खिलाड़ी को जहां खेल होगा वहां जाना पड़ता है। विनेश फोगाट ने कहा कि “मेरे पास कोई विकल्प नहीं है, अब सरकार और सिस्टम देखें कि मेरे साथ क्या हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विनेश फोगाट पर WFI ने लगाया प्रतिबंध, गोंडा में 10 मई से नहीं खेल सकेंगी पहलवान
ये भी पढ़ें:बृजभूषण ने मेरा भी शोषण किया, विनेश का दावा; अब इस बात का सता रहा डर
ये भी पढ़ें:विनेश फोगाट ने 18 महीने बाद क्यों तोड़ा संन्यास? पेरिस के दर्द का कनेक्शन जानिए

क्या कहा है WFI ने

इससे पहले राष्ट्रीय महासंघ ने कहा था कि विनेश फोगाट 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंटों में भाग नहीं ले सकतीं क्योंकि डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास के वापसी के बाद उन्होंने छह महीने का अनिवार्य नोटिस पूरा नहीं किया है। विनेश ने कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की संहिता का रिटायर्ड खिलाड़ियों से जुड़ा नियम 5.6.1 उन पर लागू नहीं होता क्योंकि वह पहले ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) को संन्यास के बाद वापसी के अपने फैसले से अवगत करा चुकी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।