क्रिकेटर रिंकू और सांसद प्रिया सरोज कब लेंगे सात फेरे? शादी को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की अटकलें अब साफ हो गई है। दोनों अब जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की अटकलें अब साफ हो गई है। मार्च माह में टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इसका खुलासा रिंकू सिंह के परिवार ने किया है। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आठ जून 2025 में लखनऊ के एक होटल में धूमधाम से हुई थी। जिसके बाद दोनों की शादी की अटकलें नवंबर और दिसबंर में माह लगाई जा रही थी।
कभी संसद सत्र तो कभी रिंकू सिंह के क्रिकेट शिड्यूल को लेकर लोगों का इंतजार बढ़ने लगा। अब परिवार का दावा है कि दोनों टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप फरवरी माह में शुरू होकर मार्च प्रथम सप्ताह में खत्म हो रहा है। ऐसे में अप्रैल माह में शादी होने की बाद परिवार वाले कर रहे हैं।
जर्सी नंबर पर होगी अपनी क्रिकेट एकेडमी
रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू लेफ्टी ने बताया कि शादी तो टी- 20 वर्ल्ड कप के बाद ही होगी। वहीं अलीगढ़ में नई क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जो रिंकू सिंह की भारतीय जर्सी नंबर 35 के नाम पर होगी। एकेडमी बनाने की प्रक्रिया जारी है।
रिंकू और प्रिया की सगाई में पहुंचीं थीं कई हस्तियां
भारतीय क्रिक्रेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी जून में लखऊ के सेंट्रल हाल में हुई थी। सगाई कार्यक्रम में दोनों को आशीर्वाद देने के लिए कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची थीं। दोनों ही परिवार के अलावा इस शादी में अखिलेश यादव, जया बच्चन समेत कई दिग्गज शामिल हुए थे। सगाई के लिए लखनऊ के होटल में 15 कमरे बुक थे। इसमें 5 कमरे रिंकू सिंह के परिवार व दोस्तों के लिए थे। रिंग सेरेमनी में 300 खास मेहमानों को न्योता था। इस दौरान सिक्योरिटी के भी खास इंतजाम थे।




साइन इन