after pallavi patel, amitabh thakur opened front against ashish patel, filed complaint in Lokayukta आशीष के खिलाफ पल्लवी पटेल के बाद अमिताभ ठाकुर ने खोला मोर्चा, लोकायुक्त में कर दी शिकायत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आशीष के खिलाफ पल्लवी पटेल के बाद अमिताभ ठाकुर ने खोला मोर्चा, लोकायुक्त में कर दी शिकायत

  • यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल के खिलाफ पल्लवी पटेल के बाद अमिताभ ठाकुर ने मोर्चा खोला है। ठाकुर का आरोप है कि 177 अध्यापकों को विभागाध्यक्ष पद पर प्रोन्नति में नियमों का पूर्ण उल्लंघन किया गया है। इसी तरह एक आरोप लगाया है।

Mon, 30 Dec 2024 02:01 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
आशीष के खिलाफ पल्लवी पटेल के बाद अमिताभ ठाकुर ने खोला मोर्चा, लोकायुक्त में कर दी शिकायत

पल्लवी पटेल के बाद अब आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के खिलाफ मोर्चा खाेला है। ठाकुर ने मंत्री आशीष पटेल की लोकायुक्त उत्तर प्रदेश से शिकायत की है। अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा नियमावली 2021 बनाया, जिसके नियम 5 में विभागाध्यक्ष पद के लिए शत प्रतिशत नियुक्ति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सीधी भर्ती से किया जाना है। साथ ही बीटेक और एमटेक अध्यापकों के लिए 15 वर्षों का अनुभव अनिवार्य है। इसके विपरीत 9 दिसंबर 2024 को 177 अध्यापकों को विभागाध्यक्ष पद पर प्रोन्नति में इन दोनों नियमों का पूर्ण उल्लंघन बताया जाता है।

उन्होंने कहा है कि इसी प्रकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद डी फार्मा कॉलेजों का भौतिक परीक्षण किए जाने पर पाया गया कि 531 कॉलेजों को अनापत्ति प्रमाण पत्र मना किए जाने के बाद भी मान्यता दी गई। इनमें 94 कॉलेज में किसी अन्य विषय के शिक्षण कार्य हो रहे हैं जबकि 19 मामलों में भूमि और भवन तक नहीं पाए गए। इस संबंध में राज्य सरकार ने एचबीटीयू कानपुर के कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर रघुराज सिंह के अधीन तीन सदस्य जांच समिति बनाई जिनके द्वारा अपनी आख्या दे दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पांच साल सेवा काल, बन गए HOD, प्रमोशन मामला आशीष पटेल के लिए बन सकता है मुसीबत
ये भी पढ़ें:पल्लवी कहीं से ऑपरेट हो रहीं, कॉल रिकॉर्ड से खुलासा हो जाएगा,आशीष पटेल का पलटवार
ये भी पढ़ें:आशीष पटेल पर आरोपों के बीच प्रमोशन का डाटा आया सामने, किस वर्ग के कितने HOD

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें दी जानकारी के अनुसार, इन दोनों मामलों में मंत्री आशीष पटेल की प्रमुख भूमिका बताई जाती है। उन्होंने पूर्व में इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को शिकायत भेजी थी किंतु कोई कार्यवाही नहीं होने पर लोकायुक्त को शिकायत की है।

पल्लवी ने लगाए थे गंभीर आरोप

आपको बता दें कि अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता पल्लवी पटेल ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद आशीष पटेल ने जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरा नाम आशीष पटेल है। मैं सरदार पटेल का बेटा हूं। मैं डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि सीबीआई से जांच करा लीजिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।