After Mayawati action on Akash Anand Congress leader Udit Raj gave this advice to BSP members what did he say आकाश आनंद पर मायावती के ऐक्शन के बाद उदित राज ने बसपाइयों को दी ये सलाह, क्या कहा?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आकाश आनंद पर मायावती के ऐक्शन के बाद उदित राज ने बसपाइयों को दी ये सलाह, क्या कहा?

  • आकाश आनंद पर मायावती के ऐक्शन के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने बसपा कार्यकर्ताओं को सलाह दी है। उदित राज ने बसपाईयों ने अपील करते हुए कहा कि वो कांग्रेस में शामिल हो जाएं। मायावती की आलोचना की।

Mon, 3 March 2025 10:37 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
आकाश आनंद पर मायावती के ऐक्शन के बाद उदित राज ने बसपाइयों को दी ये सलाह, क्या कहा?

बसपा प्रमुख मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त किए जाने के बाद पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने बसपाईयों को सलाह दी और बसपा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि बसपा प्रमुख ने बहुजन मूवमेंट को प्रभावित किया है। उन्होंने दावा किया कि बसपा सुप्रीमो के कार्यों से उनकी अपनी ही पार्टी का पतन होता जा रहा है। उदित राज मायावती पर लगातार हमलावर हैं।

उदित राज ने कहा कि जब मैंने यह कहा था कि मायावती ने बसपा का गला घोंट दिया है और अब उनका गला घोंट देना चाहिए, तो उसे गलत अर्थों में लिया गया। मेरे कहने का तात्पर्य केवल यह था कि मूवमेंट के लोगों को बसपा से किनारा कर लेना चाहिए। लेकिन मेरे बयान के बाद मेरे ऊपर तमाम टिप्पणियां की गईं। मेरे कत्ल के लिए इनाम तक घोषित हुए। अब रविवार को बसपा प्रमुख ने आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया।

उन्होंने कहा कि इसके पहले भी जब वह लोकसभा चुनाव में भाजपा पर हमलावर थे तब उन्हें उत्तराधिकारी के पद से मुक्त कर दिया गया था। रविवार को आकाश को पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया। अब मूवमेंट से जुड़े लोगों के पास क्या ही विकल्प है? उन्हें अब कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। अपने अधिकार की लड़ाई लड़नी चाहिए। कांग्रेस उनके साथ है। अब बसपा में दलितों और पिछड़ों के अधिकार के लिए लड़ने का मिशन नहीं रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे मारने को इनाम रखा गया है, कांग्रेस नेता का दावा; मायावती पर FIR की मांग
ये भी पढ़ें:गला घोंटने वाले बयान पर उदित राज की सफाई; पर मायावती पर हमला करने से नहीं चूके

आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ससुर अशोक सिद्धार्थ के बाद अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है। आनंद कुमार के पास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद पूर्ववत बना रहेगा। खास बात यह रही कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में आकाश आनंद को बुलाया तक नहीं गया। पार्टी के दोनों नए कोआर्डिनेटर मायावती को सीधे रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि मेरे जीते जी व मेरे आखिरी सांस तक भी अब पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।