after having unnatural sex with his wife burnt her private parts with cigarette husband crossed all limits of brutality पत्‍नी से अप्राकृतिक संबंध बनाने के बाद नाजुक अंगों को सिगरेट से दागा, पति ने पार कीं बर्बरता की हदें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्‍नी से अप्राकृतिक संबंध बनाने के बाद नाजुक अंगों को सिगरेट से दागा, पति ने पार कीं बर्बरता की हदें

  • महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने शराब के नशे में अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर सिगरेट से अंग जला दिए। पति लगातार महिला का उत्पीड़न करता रहा। इसमें ससुराल के अन्‍य लोग भी उसका साथ देते रहे। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

Tue, 15 April 2025 07:32 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
पत्‍नी से अप्राकृतिक संबंध बनाने के बाद नाजुक अंगों को सिगरेट से दागा, पति ने पार कीं बर्बरता की हदें

कानपुर के कल्याणपुर में एक पति ने प्रेमिका के लिए पत्नी के साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं। पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के बाद उसके नाजुक अंगों पर सिगरेट दाग दी। आखिरकार पीड़िता ने मामले की शिकायत डीजीपी से की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती की शादी चार साल पहले नवाबगंज निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही पति के मोबाइल में किसी महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो देखे। विरोध करने पर पति ने उसे छोड़ने की धमकी देते हुए प्रेमिका से दोबारा शादी करने की बात कही। इस दौरान महिला को पति संग सास-ससुर और देवर ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पति ने शराब के नशे में अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर सिगरेट से अंग जला दिए। उत्पीड़न में ससुरालीजन भी पति का साथ देते रहे। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 लाख में मां-बाप ने ही बेच दी 13 साल की बेटी, 2 दिन दरिंदगी; रखने से किया इनकार

महिला से देवर ने किया रेप का प्रयास

वहीं कानपुर के ही एक अन्‍य मामले में एक देवर पर अपनी भाभी के साथ रेप करने की कोशिश का आरोप लगा है। कल्याणपुर निवासी युवती की शादी चार साल पहले कौशलपुरी निवासी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के साथ हुई थी। ससुरालियों ने गांव में जमीन खरीदने के नाम पर 20 लाख मांगे। पीड़िता के पिता ने 10 लाख से ज्यादा देने में असमर्थता जताई, तो ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर ससुरालियों ने पीटा। महिला के पति के भी देवरानी से अवैध संबंध थे। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने पत्‍नी की उसके प्रेमी से कराई शादी, बोला- तुम जाओ, बच्‍चे मैं पाल लूंगा

60 लाख से की शादी, फिर मांगा 50 लाख का दहेज

कानपुर के कल्‍याणपुर से ही पत्‍नी के उत्‍पीड़न की एक और घटना सामने आई है। बिल्हौर निवासी युवती की शादी गुड़गांव में नौकरी करने वाले कल्याणपुर निवासी युवक से 60 लाख रुपये दहेज और अन्य मदों में खर्च कर की गई थी। बावजूद भी पति ने गुड़गांव में फ्लैट खरीदने के नाम पर 50 लाख अतिरिक्त मांगे। हद तो तब हो गई जब उसके साथ मारपीट कर महिला का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।