After getting cheated in love boyfriend performed Pind Daan of his girlfriend प्यार में धोखा मिला तो जिंदा ही कर दिया प्रेमिका का पिंडदान, युवक ने हरिद्वार से लौटकर सुनाई दर्दभरी दास्तां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्यार में धोखा मिला तो जिंदा ही कर दिया प्रेमिका का पिंडदान, युवक ने हरिद्वार से लौटकर सुनाई दर्दभरी दास्तां

इटावा में युवक की गुमशुदगी और हत्या की आशंका उस समय निराधार साबित हो गयी जब बुधवार को घर वापस लौटे युवक ने बताया कि उसे प्यार में धोखा मिला है और वह अपनी जीवित प्रेमिका का पिंडदान करने हरिद्वार गया था।

Wed, 28 May 2025 05:55 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, इटावा
share
प्यार में धोखा मिला तो जिंदा ही कर दिया प्रेमिका का पिंडदान, युवक ने हरिद्वार से लौटकर सुनाई दर्दभरी दास्तां

यूपी के इटावा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सिविल लाइंस क्षेत्र में युवक की गुमशुदगी और हत्या की आशंका उस समय निराधार साबित हो गयी जब बुधवार को घर वापस लौटे युवक ने बताया कि उसे प्यार में धोखा मिला है और वह अपनी जीवित प्रेमिका का पिंडदान करने हरिद्वार गया था।

दरअसल, परिजनों ने पुलिस ने तहरीर देकर आशंका व्यक्त की थी कि युवक का पिछले सोमवार को अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी है। यह आशंका उसके टूटे मोबाइल फोन और चप्पल से लगायी गयी थी। इस मामले में मंगलवार को परिजनो और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था लेकिन लापता युवक आज खुद बखुद घर लौट आया।

बीएससी के छात्र अतुल वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका स्कूल के समय से एक लड़की के साथ पिछले 8 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमिका उससे शादी करना चाहती थी लेकिन अतुल अभी शादी के लिए तैयार नहीं था। सजातीय ना होने के कारण अतुल की मां भी इस शादी के लिए तैयार नहीं थी इसलिए अतुल अपने माता-पिता को मनाने की जुगत में लगा हुआ था। सोमवार को अतुल ने अपने घर से एक दावत में शामिल होने के लिए निकला था लेकिन दावत में न जाने के बजाय अपनी प्रेमिका के बुआ के घर बलरई इलाके के गोपालपुर गांव में जा पहुंचा । जहां प्रेमिका के नए प्रेमी को उसके साथ देखने के बाद अतुल ने उसके साथ मारपीट की और अपना मोबाइल फोन तोड़ डाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीवानगी या बेबसी? शादी के 18 साल बाद पति ने बीवी को प्रेमी के हाथों सौंपा
ये भी पढ़ें:क्लासरूम में डीन ने महिला टीचर का पकड़ा हाथ, बोला-रात में फ्लैट पर आना

इस घटना के बाद अतुल प्रेमिका से रिश्ते खत्म करते हुए ट्रेन के जरिए हरिद्वार पहुंचा। जहां गंगा नदी में स्नान करने के साथ ही प्रेमिका का पिंडदान करके हमेशा हमेशा के लिए रिश्ते खत्म करने की प्रतिज्ञा भी ली। उधर, इटावा में अतुल के लापता होने के बाद उसका टूटा हुआ मोबाइल और चप्पल मिलने पर अतुल के परिजनों ने उसकी हत्या करके शव को नदी में बहने का आरोप लगाते हुए पहले सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई और उसके बाद प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर दिया।

पुलिस अतुल की खोजबीन में गंभीरता से जुटी हुई थी इसी बीच अतुल आज तड़के अपने घर वापस लौट आया जिसके बाद अतुल की कहानी सामने आई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राम गोपाल शर्मा बताते हैं कि सोमवार को अतुल के लापता हो जाने के बाद उनके परिजनों की ओर से पहले गुमशुदगी का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया गया। मंगलवार देर शाम पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया जिसको कार्रवाई का भरोसा देकर के खत्म करा लिया गया। उसके बाद प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका से जुड़ा हुआ मामला भी दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण को लेकर के हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।