after gang rape in hookah bar prostitution was conducted girls were becoming victims of blackmailing हुक्का बार में गैंगरेप के बाद कराते थे देह व्यापार, लड़कियों हो रही थीं ब्‍लैकमेलिंग की श‍िकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हुक्का बार में गैंगरेप के बाद कराते थे देह व्यापार, लड़कियों हो रही थीं ब्‍लैकमेलिंग की श‍िकार

  • गोरखपुर के हुक्का बार में रेप के मामले में तीन किशोरियों ने केस दर्ज कराया है। पहला केस रामगढ़ताल इलाके की किशोरी ने दो जनवरी को दर्ज कराया। इसके बाद शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी और दूसरी देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को परिवार के साथ पहुंचकर केस दर्ज कराया था।

Wed, 22 Jan 2025 07:00 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, वरिष्‍ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
हुक्का बार में गैंगरेप के बाद कराते थे देह व्यापार, लड़कियों हो रही थीं ब्‍लैकमेलिंग की श‍िकार

Prostitution in Hookah Bar: गोरखपुर के शाहपुर इलाके के हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म के केस में मंगलवार को देह व्यापार की धारा भी बढ़ा दी गई। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद इन लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। उधर, दो साल बाद गोरखपुर में देह व्यापार का केस सामने आया है।

शाहपुर इलाके में हुक्का बार में दुष्कर्म के मामले में तीन किशोरियों ने केस दर्ज कराया है। पहला केस रामगढ़ताल इलाके की किशोरी ने दो जनवरी को दर्ज कराया। इसके बाद शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी और दूसरी देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को परिवार के साथ पहुंचकर केस दर्ज कराया था। दो केस में अनिरुद्ध ओझा, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह और प्रियांशु का नाम सामने आया।

जबकि, एक केस में अनिरुद्ध के जीजा का नाम सामने आया था। पुलिस ने 14 जनवरी को आरोपियों को गिरफ्तार जेल भिजवा दिया था। पुलिस इस केस में जल्द ही चार्जशीट लगाने की तैयारी में है। उधर, जीडीए की जांच में पता चला है कि बिना नक्शा पास कराए ही शाहपुर स्थित बिल्डिंग में फ्लाइ इन होटल व हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। इसके लिए जीडीए ने एक नोटिस भेज कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। जवाब सही न मिलने पर बिल्डिंग को जीडीए सीज कर सकता है।

एसपी सिटी बोले

एसपी सिटी अभिनव त्‍यागी ने कहा कि हुक्का बार में हुई घटना में तहरीर के आधार पर आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है। जांच में देह व्यापार कराने का भी मामला सामने आया है। केस में देह व्यापार से जुड़ी धारा बढ़ा दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।