Accident in Lakhimpur Kheri Three girls riding scooter on their way to Gola were crushed by truck killing them यूपी में भीषण हादसा: गोला जा रहीं स्कूटी सवार छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, तीन लोगों की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में भीषण हादसा: गोला जा रहीं स्कूटी सवार छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, तीन लोगों की मौत

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा हो गया। स्कूटी पर सवार होकर गोला जा रहीं तीन छात्राओं को एक ट्रक ने रौंद दिया। घटना के बाद तीनों छात्राएं बुरी तरह से घायल हो गईं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

Sat, 15 Nov 2025 04:34 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखीमपुर खीरी
share
यूपी में भीषण हादसा: गोला जा रहीं स्कूटी सवार छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, तीन लोगों की मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा हो गया। स्कूटी पर सवार होकर गोला जा रहीं तीन छात्राओं को एक ट्रक ने रौंद दिया। घटना के बाद तीनों छात्राएं बुरी तरह से घायल हो गईं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा है। घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार गोला के सीजीएनपीजी कॉलेज में पढ़ने वाली तीन छात्राएं संसारपुर कस्बे से स्कूटी पर सवार होकर गोला जा रहीं थीं। जैसे ही स्कूटी सवार तीनों छात्राएं एनएच-730 पर पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारते हुए उन्हें रौंद दिया।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों गंभीर रूप से घायल छात्राओं को लेकर गोला सीएचसी पहुंची। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों छात्राओं की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां अपनी-अपनी बेटियों के शवों को देखकर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। वहीं पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

वहीं इससे पहले पलिया में भीरा रोड पर हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात पलिया से बिजुआ की ओर जा रहे एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी युवक काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। घायल युवकों में दो ड्राइवर और एक कंडक्टर शामिल थे। तीनों देर रात अपने घर एक ही बाइक से लौट रहे थे। उनकी बाइक भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज स्पीड कार उनको टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बिजुआ सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय तीसरे घायल की भी मौत हो गई। भीरा पुलिस ने हादसे में मरने वालों की पहचान बस ड्राइवर 30 वर्षीय रोहित गुप्ता निवासी पडरिया तुला, पहाड़ापर निवासी 30 वर्षीय हसीब कुरैसी और कंडक्टर बिजुआ कस्बा निवासी संदीप शुक्ला के रूप में की है। उनके परिजनों को सूचना दी गई है। उधर कार में सवार लोगों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60 हजार में बंगाल से लाई गई दुल्हन, शादी के 18 दिन बाद लगा दिया 'चूना'
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।