aage bhagavan ki marji harsha richaria going to sabhal yatra stopped in bulandshahar became emotional आगे भगवान की मर्जी, संभल जा रहीं हर्षा रिछारिया बुलंदशहर में यात्रा रोके जाने पर हुईं भावुक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आगे भगवान की मर्जी, संभल जा रहीं हर्षा रिछारिया बुलंदशहर में यात्रा रोके जाने पर हुईं भावुक

  • प्रशासन और सरकार से यात्रा संभल तक जाने देने की गुहार लगाई। उन्होंने सीएम योगी से अपील करते हुए कहा कि वह युवाओं की प्रेरणा हैं। उनके ही राज्य में एक यात्रा अकारण न रोकी जाए। उधर, पुलिस प्रशासन ने यात्रा रोके जाने से इनकार किया है। सीओ का कहना है कि उनका यहीं तक का कार्यक्रम था।

Fri, 18 April 2025 08:59 PMAjay Singh संवाददाता, बुलंदशहर
share
आगे भगवान की मर्जी, संभल जा रहीं हर्षा रिछारिया बुलंदशहर में यात्रा रोके जाने पर हुईं भावुक

महाकुंभ से सुर्खियों में आईं मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया की वृंदावन से संभल तक सनातनी युवा जोड़ो पदयात्रा को बुलंदशहर में रोक दिया गया। यात्रा रोके जाने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए हर्षा रिछारिया भावुक हो गईं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से यात्रा संभल तक जाने देने की गुहार लगाई। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी अपील की कि वह युवाओं की प्रेरणा हैं और उनके ही राज्य में एक यात्रा अकारण न रोकी जाए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने यात्रा रोके जाने से इनकार किया है। सीओ का कहना है कि उनका यहीं तक का कार्यक्रम था और वह यहां से वापस जा रही हैं।

सनातनी विचारधारा से प्रेरित युवाओं की पदयात्रा को लेकर चर्चा में आई हर्षा रिछारिया शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे पदयात्रा करती हुई अलीगढ़ से बुलंदशहर जनपद के गांव जरगवां पहुंचीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने नरौरा, छतारी, रामघाट थाना पुलिस के साथ हर्षा रिछारिया को बॉर्डर पर रोक लिया। अफसरों ने उन्हें बताया कि आगे जाने की अनुमति नहीं है। फिर प्रशासन से काफी देर बातचीत के बाद रामघाट में गंगा स्नान के साथ पदयात्रा को समाप्त करने की अनुमति मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक होली-52 जुमा वाले बयान पर सीओ संभल अनुज चौधरी को क्‍लीन चिट, पूरी हुई जांच

अचानक रोके जाने पर हर्षा रिछारिया भावुक हो गईं। भावुक होकर उन्होंने कहा कि जो ईश्वर की मर्जी वही होता है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा सनातन धर्म के प्रचार और युवाओं को जागरूक करने व नशा मुक्त भारत के उद्देश्य से की जा रही है। उनकी यात्रा 14 अप्रैल को वृंदावन से शुरू होकर 21 अप्रैल को संभल में समाप्त होनी थी। हर्षा रिछारिया का कहना है कि वह शांति और आस्था के साथ यह पदयात्रा कर रही थीं और उन्हें बिना किसी ठोस कारण के रोका जाना गलत है। यात्रा के साथ कपिल आचार्य, अमित जाट, अमित पटेल, मलय दीक्षित आदि मौजूद रहे। रामघाट थाना प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा को रोका नहीं गया है। वह स्वयं ही जहां से आई थीं वापस वहीं जा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर्षा रिछारिया की पदयात्रा शुरू होते चप्पल गायब, नंगे पैर वृंदावन से संभल रवाना

क्‍या बोली बोली

डिबाई के सीओ शोभित कुमार ने कहा कि हर्षा रिछारिया का रामघाट गंगा में स्नान करने का ही कार्यक्रम था। यात्रा को रोका नहीं गया है। उनका यहीं तक कार्यक्रम था। अब वह वापस अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।