सपा नेता और कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित की सगाई पर बवाल, एक महिला ने काटा हंगामा
दिल्ली के किसान आंदोलन में सक्रिय कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित और मेरठ के सपा नेता दीपक गिरी की हाल ही में सगाई हुई, लेकिन समारोह के दौरान एक महिला के हंगामे ने इसे विवादित बना दिया। परिवारों की मौजूदगी में संपन्न यह सगाई अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

दिल्ली के किसान आंदोलन में अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में आई कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी सगाई मेरठ के समाजवादी पार्टी (सपा) नेता दीपक गिरी से हुई, लेकिन इस समारोह के दौरान बवाउसनेल मच गया। एक महिला ने सगाई स्थल पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसका सपा नेता के से अफेयर है।
जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित एक फार्म हाउस में सगाई समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई समारोह के बीच एक महिला ने पहुंचकर दावा किया कि सपा नेता दीपक गिरी उनका बॉयफ्रेंड हैं और तीन साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध है। महिला ने मौके पर हंगामा किया। जिससे परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
कौन हैं पूनम पंडित
पूनम पंडित मूल रूप से बुलंदशहर जिले के गांव इस्माइलपुर की निवासी हैं और उन्होंने वर्ष 2022 में स्याना विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं, दीपक गिरी मेरठ के सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हैं।
सपा नेता ने दी सफाई
इस मामले में सपा नेता दीपक गिरी ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह पूरा विवाद उनके खिलाफ साजिश के तहत रचा गया है। संबंधित महिला शादीशुदा और दो बच्चों की मां हैं। उनके साथ किसी भी तरह के अवैध संबंध की बात पूरी तरह झूठी है। जो वीडियो वायरल हो रही है वह हमारे परिचित हैं। वह पति-पत्नी हैं, उनके बीच का विवाद था कल दोनों मवाना आए थे। उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हमें मान मनौव्वल करके घर अंदर ले जाया गया। दोनों के बीच समझौता कराकर भेज दिया गया है। लेकिन कुछ विरोधी ऐसे होते हैं जो सामने से वार नहीं करते हैं। वह पीछे से वार करना चाहते हैं, न महिला ने, न उसके पति और न ही मैंने कोई बयान दिया। उसके बाद भी सब अखबार ने छापा।




साइन इन