A matka full of ancient silver coins was found in a field in Firozabad UP. People rushed to find it खेत से निकला चांदी के प्रचीन सिक्कों से भरा मटका, दौड़ पड़े लोग, मच गई लूट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खेत से निकला चांदी के प्रचीन सिक्कों से भरा मटका, दौड़ पड़े लोग, मच गई लूट

यूपी के फिरोजाबाद में  खेत से चांदी के प्रचीन सिक्कों से भरा मटका निकला। भरी मटकी मिलने से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मटकी के टूट जाने से बिखरे सिक्कों को लेने के लिए लूट मच गई।

Wed, 12 Nov 2025 09:55 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
खेत से निकला चांदी के प्रचीन सिक्कों से भरा मटका, दौड़ पड़े लोग, मच गई लूट

यूपी के फिरोजाबाद में जसराना के एक गांव में खेत की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरी मटकी मिलने से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मटकी के टूट जाने से बिखरे सिक्कों को लेने के लिए छीना झपटी शुरू गई। खेत मालिक भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक कई लोग सिक्के भी ले चुके थे। सिक्के प्राचीन काल के बताए जा रहे हैं, जिन्हें शायद बहुत समय पहले किसी ने जमीन में दबाया गया है।

घटना मंगलवार शाम तीन बजे की है। जसराना के नगला राम में भट्ठे के लिए मिट्टी की खुदाई के लिए शिवप्रताप के खेत में जेसीबी चल रही थी। खुदाई करते वक्त अचानक जेसीबी के सामने आ गई। जेसीबी से जब मटकी को उठाने का प्रयास किया तो मटकी फूट गई। मटकी फूटते ही उसमें से काफी सिक्के बाहर बिखर गए। जेसीबी चालक द्वारा बताए जाने पर आसपास से ग्रामीण एवं बच्चे भी पहुंच गए। सिक्कों को पाने के लिए उनमें छीना झपटी भी शुरू हो गई। खबर मिलने पर खेत मालिक भी पहुंच गए। लोगों का कहना है कि चोरी से बचाने के लिए किसी ने मटकी में भरकर खेत में दबा दिए होंगे। अब भट्ठे में ईंट पकाने के लिए मिट्टी चाहिए थी तो गहरी खुदाई में यह मटका मिला है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिक्के कितने पुराने थे तथा इनकी संख्या कितनी है।

पुलिस को भी नहीं है खबर

खेत में से मटकी में मिले चांदी के सिक्कों की खबर पुलिस को भी नहीं है। आसपास के क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। चौकी इंचार्ज अजय अवाना से इस संबंध में संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। इस संबंध में जानकारी की जाएगी।

सिक्कों पर बनी हैं कलाकृति

देखने में यह सिक्के काफी प्राचीन दिखाई दे रहे हैं। इनकी मोटाई भी अच्छी है तो इन सिक्कों पर प्राचीन कलाकृतियां या कोई भाषा लिखी हुई है। पुरातत्व विभाग की टीम का लोगों को इंतजार है जो जांच करे कि आखिर यह सिक्के कितने प्राचीन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्वविद्यालयों में बैक पेपर प्रणाली समाप्त करें, राज्यपाल आनंदीबेन का निर्देश
ये भी पढ़ें:कानपुर का भी एक डॉक्टर हिरासत में, दिल्ली ब्लास्ट के दिन शाहीन के संपर्क में था
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।