A 12 year old innocent girl was gang raped in a hotel in Gorakhpur गोरखपुर के होटल मेंं 12 साल की मासूम से गैंगरेप, रातभर बच्ची से हुई दरिंदगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर के होटल मेंं 12 साल की मासूम से गैंगरेप, रातभर बच्ची से हुई दरिंदगी

  • गोरखपुर में सहेलियों के साथ हुक्का बार गई बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। जानकारी होने पर पुलिस ने हुक्का बार और होटल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, घटना से किशोरी सदमे में है।

Tue, 14 Jan 2025 08:39 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता
share
गोरखपुर के होटल मेंं 12 साल की मासूम से गैंगरेप, रातभर बच्ची से हुई दरिंदगी

यूपी के गोरखपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सहेलियों के साथ हुक्का बार में गई बालिका को बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। जानकारी होने पर पुलिस ने हुक्का बार व होटल फ्लाई इन के संचालक अनिरुद्ध ओझा, उसके दोस्त निखिल गौड़ और आदित्य मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों पर दर्ज अपहरण के केस में सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा बढ़ाते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। उधर, घटना के बाद किशोरी सदमे में बताई जा रही है। उसकी काउंसलिंग कराने की तैयारी है।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके की महिला अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ रामगढ़ताल इलाके में किराये के मकान में रहती हैं। बेटी स्कूल आती-जाती थी। 31 दिसंबर की शाम चार बजे के करीब उसकी दो सहेलियां स्कूटी से आईं और फिर उसे साथ लेकर चली गईं। इसके बाद बालिका का कोई पता नहीं चला। देर रात तक वापस नहीं आने पर परेशान मां ने सहेलियों से पता किया, लेकिन वे कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसके बाद महिला ने रामगढ़ताल थाने में बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया।

मामले की छानबीन शुरू की गई और किशोरी को बरामद कर लिया गया। किशोरी से पूछताछ के बाद पता चला कि गीता वाटिका के सामने स्थित हुक्का बार में उसे लेकर गए थे। वहां पर अनिरुद्ध ओझा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित अनिरुद्ध ओझा झंगहा के जोलहाबारी गांव का मूल निवासी है। जबकि, निखिल गौर देवरिया के तरकुलहा थाना क्षेत्र के जनहता गांव का निवासी है और वर्तमान में मोहद्दीपुर में रहता है। आदित्य शाहपुर का रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिज़्ज़ा मांगा तो पति ने थमा दिया दूध का गिलास, नाराज बीवी ने छोड़ा ससुराल
ये भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर पति ने भी दे दी जान,सुसाइड नोट भी छोड़ा
ये भी पढ़ें:बीवी के सामने ही प्रेमिका के साथ संबंध बनाता था पति, दोनों ने मिलकर की हत्या

हुक्का बार में छापेमारी के समय भी पकड़ी गई थीं लड़कियां

गीता वाटिका के ठीक सामने स्थित हुक्का बार की पुलिस ने दस जनवरी को जांच की थी। तब भी वहां पर युवक और युवतियां पकड़ी गई थीं। मादक पदार्थ के सेवन की बात सामने आने के बाद पुलिस सभी को थाने लाई थी। इस मामले में दर्ज केस में भी हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा फरार चल रहा था।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद दर्ज केस में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी की है। बयान के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई। अग्रिम कानूनी कार्रवाई पुलिस कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।