8 IPS transferred in UP Yogi government changed responsibilities of many IG DIGs यूपी में 8 आईपीएस के तबादले, योगी सरकार ने कई आईजी-डीआईजी की जिम्मेदारियां बदलीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 8 आईपीएस के तबादले, योगी सरकार ने कई आईजी-डीआईजी की जिम्मेदारियां बदलीं

यूपी में मंगलवार को योगी सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। बलिया से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए देवरंजन वर्मा को भी अब तैनाती मिल गई है।

Tue, 4 March 2025 10:18 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में 8 आईपीएस के तबादले, योगी सरकार ने कई आईजी-डीआईजी की जिम्मेदारियां बदलीं

महाकुंभ में बड़े पैमाने पर अलग अलग जिलों के अधिकारियों को तैनात करने के बाद अब आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इनमें कई आईजी-डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। बलिया में वसूली कांड के बाद हटाए गए देवरंजन वर्मा को भी तैनाती मिल गई है। हालांकि उन्हें कम महत्वपूर्ण पद रूल्स और मैनुअल में डीआईजी बनाया गया है।

वाराणसी में तैनात 2004 बैच के आईपीएस डॉक्टर के एजिलरसन को ज्वाइंट पुलिस आयुक्त के पद से अब पुलिस महानिरीक्षक यूपी-112 की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार सोनकर को पुलिस उपमहानिरीक्षक एटीएस लखनऊ के पद से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी वाराणसी भेजा गया है। शगुन गौतम पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से पुलिस अधीक्षक एपीटीसी सीतापुर भेजे गए हैं। राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक कमिश्नरेट कानपुर नगर से संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में तैनाती दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिनेत्री प्रीति जिंटा आम लड़की की तरह काशी में घूमीं, भीड़ की भी तारीफ की

बलिया में वसूली प्रकरण के बाद हटाए गए उपमहानिरीक्षक देवरंजन वर्मा अभी तक प्रतीक्षारत थे। उन्हें अब पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में डीआईजी रूल मैनुअल बनाया गया है। आशीष श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया है। श्रीमती अपर्णा गुप्ता को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से लखनऊ में ही तैनाती दी गई है। पुलिस मुख्यालय में अधीक्षक बनाई गई हैं। इसी तरह सूरज कुमार राय को पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट से सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ भेजा गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले तमाम अधिकारियों को प्रयागराज के महाकुंभ में विशेष तैनाती पर भेजा गया था। खासकर 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर मची भगदड़ के बाद कई वरिष्ठ आईपीएस के साथ ही पीसीएस अफसरों को हालात संभालने के लिए वहां भेजा गया था। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी कई आईपीएस अफसरों को योगी सरकार ने प्रयागराज भेजा था।

चार आईएएस अफसरों के तबादले

आईपीएस के बाद देर शाम आईएएस अफसरों की लिस्ट भी आ गई। राज्य सरकार ने चार आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया है। बस्ती और चंदौली में नए मुख्य विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है। सार्थक अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट वाराणसी से मुख्य विकास अधिकारी बस्ती और डा. पूजा गुप्ता को संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से मुख्य विकास अधिकारी चंदौली बनाया गया है। भवानी सिंह खंगारौत को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और रिया केजरीवाल को अपर आयुक्त राज्य कर से प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बनाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।