500-bed super-specialty hospital will be built in Varanasi UP, decision taken in the Yogi cabinet meeting यूपी के इस जिले में बनेगा 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, योगी कैबिनेट का फैसला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में बनेगा 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, योगी कैबिनेट का फैसला

योगी कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसले हुए हैं। वाराणसी में शिवप्रसाद गुप्ता (एसएसपीजी) मंडलीय चिकित्सालय को 500 शैय्या युक्त सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल में तब्दील किया जाएगा।

Tue, 6 Jan 2026 05:00 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में बनेगा 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, योगी कैबिनेट का फैसला

यूपी को आने वाले दिनों में एक और बड़ा अस्पताल मिल जाएगा। इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया। यह 500 बेड का नया अस्पताल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनेगा। वहां स्थित श्री शिवप्रसाद गुप्ता (एसएसपीजी) मंडलीय चिकित्सालय को 500 शैय्या युक्त सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल में तब्दील किया जाएगा। इससे जुड़े चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई।

पूर्वांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण का लाभ वाराणसी सहित पूर्वांचल के तमाम आसपास के जिलों को होगा। लाखों लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कैबिनेट के इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इस अस्पताल को उन 11 जर्जर भवनों को तोड़कर बनाया जाएगा, जिन्हें तोड़ने की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है। इन्हें तोड़ने पर 11.58 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इस अस्पताल के लिए कुल 315.48 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस खर्च को केंद्र व राज्य सरकार मिलकर उठाएंगे। इस अस्पताल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार 60 फीसदी धनराशि यानि 189.288 करोड़ रुपये देगी। जबकि शेष 40 प्रतिशत यानि 126.192 करोड़ का भार प्रदेश सरकार वहन करेगी। यह अस्पताल अगले चार साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट की बैठक में स्टांप-रजिस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला, ये 13 प्रस्ताव पास
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।